1 of 1 parts

गरमागरम तिलवाले पनीर की सब्जी - Til with Paneer Vegetable Recipe

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Jan, 2015

गरमागरम तिलवाले पनीर की सब्जी - Til with Paneer Vegetable Recipe
इस ठंड के मौसम मजा लें, गरमागरम तिलवाले पनीर की सब्जी का ।
सामग्री-
 
250 ग्राम पनीर चौकोर आकार में कटा हुआ
1 बडा चम्मच भुने तिल
 2 हरी मिर्च का पेस्ट
3-4 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई
1 प्याज बारीक कटा
1 छोटी इलायची
1 छोटा चम्मच अदरक का लच्छा
2-3 लौंग
2-3 काली मिर्च
2 बडे चम्मच हरा धनिया
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
2 बडे चम्मच दही
2 बडे चम्मच रिफाइंड ऑयल
सजाने के लिए थोडा सा हरा धनिया बारीक कटा और 1 छोटा चम्मच देसी घी।

बनाने की विधि-
कडाही में घी गरम करें। इसमें तिल, इलायची, लौंग,काली मिर्च डाल कर भूनें और ठंडा करके पेस्ट बना लें। कडाही में तेल गरम करें। प्याज व लहसुन भूनें। हरी मिर्च का पेस्ट व अदरक का लच्छा डालकर भूनें। मसाला पेस्ट मिलाएं। हल्दी व नमक मिलाएं। दही डालें। पनीर डालें फिर थोडा पनीर डालें, धीमी आंच पर पकाएं। आंच से उतार कर हरे धनिए से सजा कर सर्व करें।
home at make enjoy paneer til recipe articles, vegetable cheese with hot sesame recipe news, paneer recipe articles, til with paneer recipe articles, til vegetable recipe articles

Mixed Bag

News

टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके
टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0