1 of 1 parts

ताजी मेथी और गेहूं के आटे से घर पर बनाएं कुरकुरी पूड़ियां, नाश्ते और सफर के लिए है बेहतरीन विकल्प

By: Team Aapkisaheli | Posted: 31 Oct, 2026

ताजी मेथी और गेहूं के आटे से घर पर बनाएं कुरकुरी पूड़ियां, नाश्ते और सफर के लिए है बेहतरीन विकल्प
​भारतीय घरों में पूड़ी और पराठे का अपना अलग ही महत्व होता है. किसी भी खास मौके या त्योहार पर रसोई में पूड़ियां जरूर बनाई जाती हैं। आमतौर पर लोग आलू की पूड़ी या सादी पूड़ी खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ अलग और स्वादिष्ट चखना चाहते हैं तो ताजी मेथी से बनी क्रिस्पी पूड़ी एक बेहतरीन विकल्प है। मेथी की पूड़ी न केवल खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छी मानी जाती है। 
​सुबह की गरम चाय के साथ अगर कुरकुरी मेथी पूड़ी और थोड़ा सा आम या मिर्च का अचार मिल जाए तो नाश्ते का मज़ा दोगुना हो जाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें बहुत कम समय लगता है।इसे बनाने के लिए बारीक कटी हुई ताजी मेथी को गेहूं के आटे में मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें अजवाइन हींग थोड़ा सा मोयन के लिए तेल और स्वादानुसार मसाले डाले जाते हैं। आटा गूंधते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि आटा थोड़ा सख्त हो ताकि तलते समय पूड़ियां ज्यादा तेल न सोखें और एकदम खस्ता बनें। 


​इस पूड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जल्दी खराब नहीं होती। सही तरीके से तलने के बाद जब पूड़ियां ठंडी हो जाएं तो इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं। यही वजह है कि लोग सफर में ले जाने के लिए इसे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लंबी यात्रा के दौरान यह पूड़ी बिना किसी सब्जी के भी अचार या चटनी के साथ आराम से खाई जा सकती है। 


​बच्चे अक्सर हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं ऐसे में मेथी पूड़ी उनके टिफिन के लिए भी एक शानदार और सेहतमंद विकल्प साबित हो सकती है। दही। हरी चटनी या फिर अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ इसे गरमागरम परोसें।अगर आप भी सप्ताहांत पर या किसी खास मौके पर कुछ खास और जायकेदार बनाना चाहते हैं तो इस बार रसोई में ताजी मेथी की खस्ता पूड़ियां जरूर ट्राई करें। 

हेमलता शर्मा जयपुर

#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Methi puri recipe, crispy methi puri, fenugreek puri recipe, fresh methi puri at home, wheat flour methi puri, healthy breakfast recipes, easy Indian breakfast ideas, traditional Indian breakfast, crispy puri recipe, how to make methi puri,

Mixed Bag

News

मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
मैदान पर लौटने के लिए तैयार जेमिमा रोड्रिग्स, फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Ifairer