1 of 1 parts

Gardening : अब चाय का स्वाद बढ़ाएगी घर की हरी इलायची अपने मिनी गार्डन में इस आसान तरीके से उगाएं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Jun, 2026

Gardening : अब चाय का स्वाद बढ़ाएगी घर की हरी इलायची अपने मिनी गार्डन में इस आसान तरीके से उगाएं
आजकल लोगों में होम गार्डनिंग और किचन गार्डन का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। धनिया मिर्च और टमाटर जैसी बुनियादी सब्जियां तो अमूमन हर घर में दिख जाती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके किचन की सबसे खुशबूदार और कीमती चीज यानी इलायची भी आपके घर के गमले में लहलहा सकती है। 

जी हां थोड़ी सी देखभाल और सही तरीके से आप अपने मिनी गार्डन या बालकनी में इलायची का पौधा आसानी से उगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपने घर के कोने कोने को इलायची की भीनी भीनी खुशबू से कैसे महका सकते हैं। ​

बीज का सही चुनाव है पहला कदम: 

किसी भी पौधे की मजबूती उसके बीज पर निर्भर करती है। इलायची उगाने के लिए आपको अच्छी और हेल्दी क्वालिटी के बीजों या इलायची के सकर पौधे के निचले हिस्से की जरूरत होगी। बीज जितने स्वस्थ होंगे अंकुरण उतना ही शानदार होगा। ​

मिट्टी का स्पेशल फॉर्मूला: 

इलायची मूल रूप से ट्रॉपिकल उष्णकटिबंधीय इलाकों का पौधा है। इसके लिए मिट्टी का खास होना जरूरी है। 

मिट्टी तैयार करने की विधिः 

गमले में सामान्य उपजाऊ मिट्टी के साथ कोकोपीट और वर्मी कंपोस्ट केंचुआ खाद को अच्छे से मिला लें। जल निकासी मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जो भुरभुरी हो। गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए क्योंकि ठहरा हुआ पानी इसकी जड़ों को सड़ा सकता है। ​

बुवाई और तापमान का रखें ध्यान: 

तैयार की गई मिट्टी में इलायची के बीजों को लगभग 1 से 2 इंच की गहराई पर लगाएं। इसके बाद हल्की वॉटरिंग सिंचाई करें। आदर्श तापमान इलायची के बीजों को फूटने अंकुरण के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस का तापमान सबसे बेस्ट माना जाता है। इलायची के पौधे को सीधी और तेज धूप बिल्कुल पसंद नहीं होती। दक्षिण भारत में भी इसकी खेती बड़े पेड़ों की छांव में की जाती है। इसलिए अपने गमले को घर के ऐसे कोने या बालकनी में रखें जहां सीधी धूप न आकर केवल हल्की छनकर आने वाली धूप और हवा मिले। ​

कब मिलेगी घर की शुद्ध इलायची: 
इलायची का पौधा थोड़ा धैर्य मांगता है। शुरुआत में यह अपनी पत्तियों और जड़ों को मजबूत करने में समय लेता है। नियमित तौर पर खाद और नमी मिलने के बाद इसमें खूबसूरत फूल आते हैं जो बाद में इलायची की फलियों में बदल जाते हैं। आमतौर पर घर में गमले में उगाए गए पौधे में 2 से 3 साल के भीतर इलायची की फलियां आनी शुरू हो जाती हैं। हालांकि इसमें थोड़ा समय लगता है लेकिन जब आपके खुद के हाथ की उगाई गई आर्गेनिक इलायची आपकी चाय और पकवानों का स्वाद बढ़ाएगी तो वह अनुभव बेहद लाजवाब होगा।

 -हेमलता शर्मा, जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Lifestyle Desk, Mumbai, home gardening kitchen garden trends, cardamom potted plant cultivation, indoor spice farming techniques, organic terrace gardening, fragrant medicinal herbs planting, container gardening tips, seed sowing harvesting guidelines,

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer