1 of 1 parts

कोफ्ता इन ग्रीन ग्रेवी लीजिए स्वाद

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Nov, 2013

कोफ्ता इन ग्रीन ग्रेवी लीजिए स्वाद
व्यंजनों को लजीज बनाने के लिए पेश है कुछ ऎसे टिप्स जो आपकी मुश्किल को दूर कर खाने को स्वादिष्ट बनाये कोफ्ता इन ग्रीन ग्रेवी ।
सामग्री कोफ्ते के लिए

1 कप कद्दकस की हुई मिक्स वेजीटेबल्स लौकी
और पत्तागोभी
3/4 कप बेस
1 टीस्पून हरी मिर्च कटी हुई
1/4 टीस्पून अदरक का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल
ग्रेवी के लिए-

1 गड्डी पालक
थोडे से पुदीने के पत्ते
2 टीस्पून हरी धनिया कटी हुई
�2 हरी मिर्च कटी हुई
1/4 टीस्पून अदरक का पेस्ट
आधा-आधा कप प्याज का पेस्ट और टोमैटो प्यूरी
नमक स्वादानुसार
3 टीस्पून तेल
2 लौंग
1 तेजपत्ता
हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर दोनों स्वादानुसार,
2 टीस्पून फ्रेश क्रीम। कोफ्त के लिए कोफ्ते की सारी सामग्री तलने के लिए तेल छोडकर कोमिलाकर गाढा घोल बना लें। कडाही में तेल गमर करके छोटे-छोटे कोफ्ते बनाकर तल लें।

बनाने की विधि-ग्रेवी के लिए पालक, पुदीना, हरी धनिया हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीस लें। कडाही में तेल गरम करके लौंग औरतेजपत्ते का छौंक लगाएं। प्याज का पेस्ट डालकर कडाही तेल छोडने तक भून लें। टोमैटो प्यूरी, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर भून लें। मसाला तेल छोडने लगे, तो पालक पेस्ट और 1 कप पानी मिलाकर पकाएं। सर्व करने से पहले गे्रवी को गरम करके नमक और कोफ्ते मिलाएं। फ्रेश क्रीम से सजाकर सर्व करें।
green gravy flavor Kofta

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer