1 of 1 parts

Accessories : अब बोरिंग पोनीटेल को कहें अलविदा इन ट्रेंडी बनाना क्लिप्स के साथ बढ़ाएं अपनी शान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Apr, 2026

Accessories : अब बोरिंग पोनीटेल को कहें अलविदा इन ट्रेंडी बनाना क्लिप्स के साथ बढ़ाएं अपनी शान
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हर कोई कम समय में परफेक्ट दिखना चाहता है। हेयर स्टाइलिंग के लिए घंटों बैठना या पार्लर में पैसे खर्च करना अब पुराना ट्रेंड हो गया है। अब बनाना क्लिप्स और नए जमाने की हेयर एक्सेसरीज ने मार्केट में धूम मचा दी है। यहाँ हैं कुछ ऐसे बेहतरीन विकल्प जो आपके लुक को तुरंत बदल देंगे। 
पेस्टल ट्यूलिप ग्लास क्लिप्सः 
अगर आपको डेलिकेट और फेमिनिन लुक पसंद है तो ट्यूलिप डिजाइन वाली ग्लास क्लिप्स एक बेहतरीन चुनाव हैं। ये मेसी बन और लो पोनीटेल के लिए काफी ट्रेंड में हैं और ₹100 के अंदर आसानी से मिल जाती हैं। 

सिल्क बो बनाना क्लिप्सः 
कोरियन फैशन से प्रेरित ये क्लिप्स खुले बालों के लिए सबसे बेस्ट हैं। इनका सैटिन और सिल्क फैब्रिक बालों को एक प्रीमियम एस्थेटिक लुक देता है जो पार्टी और आउटिंग्स के लिए एकदम सही है। 

विंटेज लेस वर्क डिजाइनः 
छोटे मोती और लेस से बनी क्लिप्स ऑफिस के लिए तो नहीं पर फेस्टिवल और दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए एक यूनिक वाइब देती हैं। ये हैंडमेड लुक देती हैं जो काफी क्लासी लगता है। 

मैट फ्लोरल पिनट्रेस्ट वाइबः 
अगर आपको हेयरबैंड से सिर दर्द होता है तो मैट फिनिश वाली फ्लोरल बनाना क्लिप्स ट्राई करें। ये बालों को अच्छी ग्रिप देती हैं और बिना किसी मेहनत के आपको एक फूलों जैसी ताजगी भरा लुक देती हैं। 

रॉयल पर्ल स्ट्रैंड्सः 
सिर्फ क्लिप्स ही नहीं अब पर्ल स्ट्रैंड वाली बनाना क्लिप्स काफी इन हैं। ये साड़ी या किसी भी एथनिक वियर के साथ एक रॉयल लुक देती हैं। ये लो पोनीटेल को एकदम से स्टाइलिश बना देती हैं। 

जियोमेट्रिक मेटालिक क्लॉज़ः 
फॉर्मल मीटिंग्स या ऑफिस के लिए गोल्ड और सिल्वर फिनिश वाली जियोमेट्रिक शेप्स वाली क्लिप्स काफी प्रोफेशनल लगती हैं। ये बालों को उलझने से बचाती हैं और एक क्लीन शार्प लुक देती हैं। 

क्लासिक प्रोफेशनल प्लास्टिक क्लिप्सः 

डेली यूज के लिए मूवेबल प्लास्टिक क्लिप्स सबसे टिकाऊ और सस्ती होती हैं। ₹20-30 में मिलने वाली ये क्लिप्स बालों को उलझने से बचाती हैं और घर या काम के वक्त काफी कंफर्टेबल रहती हैं। गर्मियों के मौसम में हेयर स्ट्रेटनर या कर्लर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुँचा सकता है। ऐसे में ये क्लिप्स न सिर्फ आपका पैसा बचाती हैं बल्कि आपके बालों को नेचुरल और घना दिखाने में भी मदद करती हैं। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


New Delhi, Health, Desk, hair, styling, accessories, banana, clips, modern, fashion, quick, makeover, salon-style, hairstyle, trends, easy, hair, care, lifestyle, claw, clips, scrunchies, headbands, hair, pins, grooming, beauty, hacks, time-saving,

Mixed Bag

News

लुक्खे में दिखेगा पलक तिवारी का इमोशनल अवतार, मां श्वेता तिवारी से मिले ये खास एक्टिंग टिप्स
लुक्खे में दिखेगा पलक तिवारी का इमोशनल अवतार, मां श्वेता तिवारी से मिले ये खास एक्टिंग टिप्स

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0