1 of 1 parts

सोने के लेटेस्ट और ट्रेंडी चूड़ी डिजाइंस: हर खास मौके पर बिखेरें अपनी खूबसूरती का जलवा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Oct, 2026

सोने के लेटेस्ट और ट्रेंडी चूड़ी डिजाइंस: हर खास मौके पर बिखेरें अपनी खूबसूरती का जलवा
​भारतीय संस्कृति और फैशन में सोने की चूड़ियों का क्रेज हमेशा से सिर चढ़कर बोलता रहा है। यह सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं बल्कि सुहाग परंपरा और एलीट एथनिक लुक का पर्याय हैं। समय के साथ ज्वैलरी ट्रेंड्स काफी बदल चुके हैं। आज की मॉडर्न और स्टाइलिश महिलाएं भारी-भरकम कड़े या चूड़ियों की जगह ऐसे डिजाइंस पसंद करती हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हों और जिन्हें संभालने या पहनने में आसानी हो।

​अगर आप भी अपने ज्वेलरी कलेक्शन को अपडेट करना चाहती हैं तो इस वेडिंग और फेस्टिव सीजन ये ट्रेंडी और ग्रेसफुल गोल्ड चूड़ी डिजाइंस आपके लुक में चार चांद लगा देंगे:


​मिनिमल और स्लीक डेली वियर गोल्ड चूड़ियां 

​आज की कामकाजी महिलाओं और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के बीच स्लीक और लाइटवेट गोल्ड चूड़ियों का क्रेज सबसे ज्यादा है। ये दिखने में बेहद सिंपल और एलिगेंट होती हैं। इनका वजन कम होता है जिसके कारण इन्हें ऑफिस कॉलेज या घर के कामों के दौरान रोजाना आसानी से पहना जा सकता है। इसमें चिकनी फिनिश या बारीक नक्काशी वाले कड़े काफी डिमांड में हैं।

​मॉडर्न ब्रेसलेट-स्टाइल गोल्ड चूड़ियां 

​अगर आप ट्रेडिशनल लुक से हटकर कुछ वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न टच चाहती हैं तो ब्रेसलेट-स्टाइल गोल्ड चूड़ियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। ये सिंगल पीस में आती हैं और इनमें अमेरिकन डायमंड या कीमती पत्थरों का हल्का वर्क होता है। इन्हें आप किसी भी गाउन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस या सिंपल साड़ी के साथ पेयर करके एक क्लासी लुक पा सकती हैं।

​क्लासिक प्लेन और कड़ा पैटर्न 

​पारंपरिक शादियों और त्योहारों के लिए प्लेन गोल्ड कड़े या चौड़े कड़े सदाबहार फैशन माने जाते हैं। इन्हें आप अपनी कांच या लाख की चूड़ियों के साथ पेयर करके एक हैवी और रॉयल लुक तैयार कर सकती हैं। ये मजबूत होने के साथ-साथ सालों-साल तक ट्रेंड में बने रहते हैं।

​स्टाइलिंग टिप्स: सोने की चूड़ियों को ऐसे बनाएं और आकर्षक

​मिक्स एंड मैच करें: अपने लुक को फ्यूजन देने के लिए प्लेन गोल्ड चूड़ियों के बीच में एक चौड़ा कड़ा या कलरफुल थ्रेड चूड़ी सेट करें।

​लेयरिंग का रखें ध्यान: अगर आप लाइटवेट चूड़ियां पहन रही हैं तो हाथों में केवल एक या दो कड़े पहनकर मिनिमल और सोबर लुक रखें।

हेमलता शर्मा जयपुर

#गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Latest gold bangle designs, trendy gold bangles for women, modern gold bangle designs, gold bangles for wedding season

Mixed Bag

News

वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के मौके पर संदीपा धर ने अपने व्यक्तित्व को संवारने में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका को बताया अहम
वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे के मौके पर संदीपा धर ने अपने व्यक्तित्व को संवारने में शिक्षा और शिक्षकों की भूमिका को बताया अहम

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0