करवा चौथ 2026: चूड़ियों का जमाना हुआ पुराना, हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये 5 शानदार डिजाइनर कड़ा सेट
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Oct, 2026
करवा चौथ का पावन पर्व नजदीक आते ही महिलाओं में सजने-संवरने की तैयारियां जोरों पर शुरू हो जाती हैं। सोलह शृंगार के बिना यह पर्व अधूरा माना जाता है और जब बात हाथों के शृंगार की हो, तो चूड़ियों और कड़ों की खनक सुहाग के इस त्योहार में विशेष ऊर्जा भर देती है। इस साल बाजार में पारंपरिक चूड़ियों के साथ डिजाइनर कड़ों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। यदि आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक को बेहद खास और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो साधारण चूड़ियों को छोड़कर इन पांच ट्रेंडी कड़ा सेट्स को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। ये डिजाइनर कड़े पारंपरिक सादगी और आधुनिक फैशन का एक बेहतरीन मिश्रण हैं जो आपके हर आउटफिट में जान डाल देंगे।
रॉयल गोल्डन कड़ा सेट्स: शाही और पारंपरिक लुक के शौकीन लोगों के लिए गोल्डन कड़ा सेट हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। इनमें बारीक नक्काशी एंटीक फिनिश और टेम्पल डिजाइन के विकल्प मिल जाते हैं जिन्हें आप सिंगल या अपनी पसंद की लाल व मैरून चूड़ियों के बीच में पहन सकती हैं। यदि आप इस करवा चौथ पर भारी बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो यह गोल्डन कड़ा सेट आपके पूरे शृंगार को एक शाही और क्लासिक टच देगा।
एलिगेंट सिल्वर कड़ा सेट्स: आजकल सिल्वर ज्वेलरी का क्रेज सिर्फ वेस्टर्न वियर तक सीमित नहीं है बल्कि एथनिक फैशन में भी यह धूम मचा रहा है। सिल्वर फिनिश वाले कड़े आपकी कलाइयों को एक अलग ही चमक देते हैं। इनमें प्लेन फिनिश से लेकर कट-वर्क और स्टोन से सजे डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप साड़ी या लहंगे के अलावा इस बार कोई खूबसूरत अनारकली सूट पहनने जा रही हैं तो यह सिल्वर कड़ा सेट आपके सोबर और ग्रेसफुल लुक को और अधिक आकर्षक बना देगा।
ट्रेंडी ऑक्सीडाइज्ड कड़ा सेट्स: युवतियों और नई पीढ़ी की महिलाओं के बीच
ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इन कड़ों में किया गया जटिल मेटल वर्क घुंघरू और नाजुक लटकन हाथों की हर हरकत के साथ एक अलग खनक पैदा करते हैं। ट्राइबल पैटर्न कौड़ी शेल ब्लैक स्टोन और फ्लोरल डिजाइन वाले ये कड़े इन दिनों फैशन चार्ट में सबसे ऊपर हैं। यदि आप इस करवा चौथ पर मिरर-वर्क या गोटा-पट्टी वाला कोई मॉडर्न लहंगा पहन रही हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड कड़ों का यह सेट आपके कूल और स्टाइलिश एथनिक अंदाज को पूरा करेगा।
ग्रेसफुल मोतियों वाले कड़े : यदि आप इस बार पारंपरिक लाल पीले या सोने-चांदी के भारी गहनों से कुछ हटकर क्लासी और सोबर ट्राई करना चाहती हैं, तो मोतियों वाले कड़े आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। कांच या मेटल की साधारण चूड़ियों के साथ जब सफेद मोतियों से जड़े कड़े पेयर किए जाते हैं, तो यह हाथों को एक बेहद सोफेस्टिकेटेड और एलिगेंट लुक देते हैं। करवा चौथ पर पहने जाने वाले लाल, मैरून या वाइन रंग के परिधानों के साथ इन मोतियों वाले कड़ों का कंट्रास्ट आपके रूप को और भी ज्यादा निखार देगा।
ब्राइडल कुंदन व मीनाकारी कड़ा सेट्स : जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है और यह उनका पहला करवा चौथ है उनके लिए कुंदन और मीनाकारी का काम किया हुआ भारी कड़ा सेट सबसे मुफीद रहता है। इसकी भव्य बनावट और मीनाकारी के जीवंत रंग सुहागन वाले नव-विवाहित लुक को पूरी तरह से निखारते हैं। इस बार अगर आप वेलवेट का भारी लहंगा या जरी के काम वाली साड़ी पहन रही हैं तो अपने हाथों में लाल चूड़ियों के साथ इन शानदार कुंदन कड़ों को जरूर शामिल करें।
करवा चौथ पर अपने कड़ा सेट्स की चमक और खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इन्हें इस्तेमाल करने के बाद परफ्यूम पानी और पसीने से दूर रखें तथा पहनने के बाद हल्के सूखे सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर किसी एयरटाइट बॉक्स या जिपलॉक बैग में सुरक्षित रखें। इससे आपके ये खूबसूरत कड़े सालों-साल तक बिल्कुल नए जैसे चमकते रहेंगे।
हेमलता शर्मा जयपुर
#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके