ऋषि ने पिता राज कपूर को पुण्यतिथि पर याद किया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Jun, 2019

ऋषि ने पिता राज कपूर को पुण्यतिथि पर याद किया
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने रविवार को पिता राज कपूर को उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर याद करते हुए ट्विटर पर अपने दिवंगत पिता की दो तस्वीरें साझा की हैं।

ऋषि का फिलहाल अमेरिका में इलाज चल रहा है। उन्होंने एक चित्र 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से जारी किया है और दूसरा चित्र जो उन्होंने जारी किया है, वह श्याम-श्वेत है और उसमें राज कपूर ऋषि को पकड़े हुए हैं।

‘102 नॉट आउट’ के अभिनेता ने चित्र का शीर्षक भी ‘मेरा नाम जोकर’ के गीत ‘जीना यहां मरना’ से लिया है।

उन्होंने लिखा है, ‘‘पर हम तुम्हारे रहेंगे सदा...14 दिसंबर, 1924, पेशावर से दो जून, 1988, नई दिल्ली तक।’’

राज कपूर का निधन अस्थमा से जुड़ी समस्याओं के कारण 63 साल की उम्र में 1988 में हुआ था।

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्र सिन्हा ने भी राज कपूर को याद किया है और उन्हें भारतीय सिनेमा के इतिहास में असाधारण रूप से जोरदार अभिनेता, निर्देशक बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अत्यंत कम उम्र में खुद को स्थापित किया, अपना स्टूडियो बनाया और फिल्म ‘आग’ के साथ निर्देशन शुरू किया। वह अपनी अलग तरह की फिल्म निर्माण शैली के लिए जाने गए और सही मायने में वह भारतीय सिनेमा के ‘शोमैन’ थे।’’

(आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0