1 of 1 parts

स्किन केयर का नया देसी टूलकिट दाग-धब्बों की छुट्टी कर चेहरे पर लाएगा इंस्टेंट नेचुरल ग्लो

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Sep, 2026

स्किन केयर का नया देसी टूलकिट दाग-धब्बों की छुट्टी कर चेहरे पर लाएगा इंस्टेंट नेचुरल ग्लो

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी धूल-मिट्टी बढ़ता प्रदूषण और खान-पान में लापरवाही का सीधा असर हमारी त्वचा पर दिखता है। इसके अलावा हार्मोनल बदलाव और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से चेहरे की रंगत खोने लगती है। जिद्दी दाग-धब्बे पिगमेंटेशन और पिंपल्स के निशान पूरे चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं। लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए हजारों रुपये स्किन केयर प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट पर पानी की तरह बहा देते हैं। हालांकि इन महंगे प्रोडक्ट्स से हमेशा मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता और कई बार केमिकल की वजह से स्किन को नुकसान भी पहुंचता है।


​अगर आप भी बेदाग और निखरी त्वचा चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय अपनी रसोई में मौजूद कुदरती चीजों का रुख कर सकते हैं। ये आसान और असरदार घरेलू उपाय आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट के नेचुरल ग्लो देने में मदद करेंगे:



​चावल का पानी 


चावल के पानी में कोजिक एसिड और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह त्वचा के काले धब्बों को हल्का करने और पिगमेंटेशन मिटाने में काफी मददगार है। यह एक माइल्ड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर चेहरे की खोई चमक वापस लाता है। इसे बनाने के लिए चावल को अच्छे से धोकर 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद इस पानी को टोनर की तरह स्प्रे करें या कॉटन से लगाएं।


​टमाटर और शहद का पैक


विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपीन से भरपूर टमाटर ऑयली स्किन और टैनिंग की समस्या के लिए रामबाण है। 1 चम्मच टमाटर के गूदे में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। इसके अलावा आप टमाटर के टुकड़े पर चुटकी भर हल्दी छिड़ककर हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं।



​ फ्रेश एलोवेरा जेल


एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं, जो स्किन को गहराई से रिपेयर करते हैं। ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर 20-30 मिनट लगाकर धो लें या रातभर के लिए लगा रहने दें। बेहतर नतीजों के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस या हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं।



​कच्चा दूध और हल्दी


कच्चे दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है, जिससे नए और साफ सेल्स बाहर आते हैं। एक चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को दूर कर चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाता है।


हेमलता शर्मा जयपुर

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Home Remedies for Glowing Skin, Natural Skin Care, Homemade Face Pack, Kitchen Ingredients for Skin, Natural Glow on Face

Mixed Bag

News

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान
आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

Ifairer