1 of 1 parts

घर पर बनाएं बालों को घना और मजबूत बनाने वाला खास तेल, जानें आसान तरीका

By: Team Aapkisaheli | Posted: 28 Sep, 2026

घर पर बनाएं बालों को घना और मजबूत बनाने वाला खास तेल, जानें आसान तरीका
​आजकल की व्यस्त दिनचर्या, बढ़ते प्रदूषण और खानपान में गड़बड़ी के कारण बालों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने, उनके बेजान होने या फिर उनकी धीमी ग्रोथ से परेशान है। बालों को सही पोषण देने और उन्हें सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही तेल का चुनाव बहुत जरूरी है। ऐसे में कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है।

​अरंडी का तेल बालों की लंबाई बढ़ाने पतले बालों को घना करने रूखेपन को दूर करने और स्कैल्प को पोषण देने में बेहद असरदार है। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल भौहों और पलकों को घना बनाने के लिए भी किया जाता है। हालांकि बाजार में मिलने वाला अरंडी का तेल बहुत गाढ़ा होता है इसलिए इसे सीधे बालों में लगाना थोड़ा कठिन होता है। आप घर पर ही आसान तरीके से एक खास DIY हेयर ऑयल तैयार कर सकते हैं।

​घर पर हेयर ऑयल बनाने की आसान विधि

​इसे बनाने के लिए आपको एक चम्मच कोल्ड-प्रेस्ड कैस्टर ऑयल और एक चम्मच नारियल बादाम या जोजोबा तेल की आवश्यकता होगी। सबसे पहले एक साफ कटोरी लें। इसमें एक चम्मच कैस्टर ऑयल डालें और फिर अपनी पसंद का दूसरा तेल मिलाएं। दोनों तेलों को अच्छी तरह आपस में मिला लें। इस तरह आपका हल्का और असरदार हेयर ऑयल तैयार हो जाएगा। इसे कॉटन या उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं। थोड़ी देर हल्के हाथों से मालिश करें और कुछ घंटों बाद बालों को धो लें।

​बालों के लिए क्यों फायदेमंद है यह तेल

​कैस्टर ऑयल में रिसिनोलेइक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही तत्व बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें नमी प्रदान करता है और रूखापन खत्म करता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सूखे हैं तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं। नारियल तेल बालों को प्रोटीन की कमी से बचाता है। वहीं अगर आपको कैस्टर ऑयल ज्यादा भारी लगता है तो इसे जोजोबा ऑयल के साथ मिलाना बेहतर रहेगा। जोजोबा तेल हल्का होता है और स्कैल्प में आसानी से समा जाता है। नियमित रूप से इसका सही इस्तेमाल करने से बाल सुंदर चमकदार और मजबूत बनते हैं।

हेमलता शर्मा जयपुर

#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...


castor oil for hair, castor oil hair treatment, DIY hair oil, homemade hair oil, castor oil and coconut oil for hair, castor oil and almond oil,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0