1 of 1 parts

बालों के लिए संजीवनी है दही रूखे-बेजान बालों को कहें अलविदा घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक हेयर पैक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Sep, 2026

बालों के लिए संजीवनी है दही रूखे-बेजान बालों को कहें अलविदा घर पर बनाएं ये 5 प्राकृतिक हेयर पैक
​बदलती जीवनशैली बढ़ते प्रदूषण और रासायनिक हेयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण आज अधिकतर लोग बाल झड़ने डैंड्रफ और बालों के रूखेपन से परेशान हैं। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग महंगे सैलून और केमिकल ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन इसका स्थायी समाधान हमारे किचन में ही छुपा है। दादी-नानी के जमाने से इस्तेमाल किया जाने वाला दही बालों की समस्याओं के लिए एक अचूक और प्राकृतिक उपाय है। ​दही में मौजूद पोषक तत्व बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं रूखापन दूर करते हैं और उन्हें प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। यदि आप भी मजबूत मुलायम और घने बाल चाहते हैं तो घर पर आसानी से बनने वाले ये 5 दही हेयर पैक जरूर आजमाएं:


​डैंड्रफ मिटाने के लिए: दही और नींबू हेयर पैक


​अगर आप स्कैल्प की खुजली या डैंड्रफ से परेशान हैं तो दही और नींबू का मिश्रण आपके लिए सबसे कारगर साबित हो सकता है। 3 से 4 चम्मच ताजा दही में 1 से 2 चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं। इसे स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं तथा 2-3 मिनट तक हल्की मसाज करें। 20-30 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।


​रूखे बालों में नमी के लिए: दही और शहद का मास्क


​शहद बालों की नमी को लॉक करता है और दही गहराई से कंडीशनिंग करता है। 3 चम्मच दही में 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं। अत्यधिक रूखे बालों के लिए इसमें 1 चम्मच नारियल तेल भी डाल सकते हैं। बालों को सुलझाकर इस मास्क को लगाएं और 20-30 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ करें। इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।


​बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए: मेथी दाना और दही



​मेथी दाना बालों की जड़ों को पोषण देकर हेयर फॉल रोकने और नए बाल उगाने में मदद करता है। 1 से 2 चम्मच मेथी दाना पाउडर में 4 से 5 चम्मच दही मिलाकर 20-30 मिनट के लिए रख दें ताकि मेथी अच्छी तरह फूल जाए।इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और 30-40 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।


​डीप कंडीशनिंग के लिए: अंडा और दही मास्क



​प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और उन्हें रेशमी चमक देता है। 1 अंडा और 2 से 3 चम्मच गाढ़ा दही फेंटकर स्मूद पेस्ट बना लें। बालों को छोटे हिस्सों में बांटकर पेस्ट लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक रहने दें। विशेष ध्यान दें: इसे धोते समय कभी भी गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, हमेशा ठंडे या सामान्य पानी से ही बाल साफ करें।



​रूखेपन को जड़ से खत्म करने के लिए: दही और सरसोंजैतून का तेल



​अत्यधिक बेजान और उलझे बालों के लिए तेल और दही का संयोजन रामबाण इलाज है। 2 बड़े चम्मच दही में 1 बड़ा चम्मच सरसों या जैतून ओलिव का तेल मिलाएं। बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर 5 मिनट मसाज करें। 30 से 45 मिनट रखने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।


​विशेष टिप: किसी भी प्राकृतिक हेयर पैक का इस्तेमाल करने से पहले बालों को अच्छे से सुलझा लें ताकि मिश्रण समान रूप से लग सके। नियमित रूप से हफ्ते में 1 से 2 बार इनका प्रयोग करने से बालों की खोई हुई चमक और मजबूती वापस लौट आती है।
 हेमलता शर्मा जयपुर

#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Home Remedies,natural hair packs,hair packs

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer