1 of 1 parts

Skin Care Tips: चेहरे पर बिल्कुल ना रगड़ें कॉफी, होता है नुकसान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Mar, 2026

Skin Care Tips: चेहरे पर बिल्कुल ना रगड़ें कॉफी, होता है नुकसान
आजकल नेचुरल स्किन केयर के नाम पर लोग घर पर बने स्क्रब्स का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें कॉफी सबसे ज्यादा पॉपुलर है। सोशल मीडिया पर कॉफी स्क्रब को ग्लोइंग स्किन का आसान उपाय बताया जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि चेहरे पर कॉफी रगड़ना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है? दरअसल, कॉफी के दाने बहुत हार्ड होते हैं, जो चेहरे की नाजुक त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं। शुरुआत में स्किन साफ और स्मूद लग सकती है, लेकिन कुछ समय बाद रैशेज, जलन और पिंपल्स जैसी समस्याएं सामने आने लगती हैं। खासतौर पर सेंसिटिव और ड्राई स्किन वालों को इससे ज्यादा नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं क्यों चेहरे पर कॉफी स्क्रब से बचना चाहिए।
कॉफी के कण होते हैं बहुत हार्ड
कॉफी पाउडर के दाने शरीर की स्किन के लिए तो ठीक हो सकते हैं, लेकिन चेहरे की त्वचा बेहद सॉफ्ट और सेंसिटिव होती है। जब आप चेहरे पर कॉफी रगड़ती हैं, तो इसके मोटे कण स्किन पर माइक्रो कट्स बना देते हैं। ये कट्स बाहर से दिखाई नहीं देते, लेकिन स्किन के अंदर नुकसान करते हैं, जिससे बाद में रेडनेस और इरिटेशन की समस्या होने लगती है।

स्किन बैरियर को करता है कमजोर
चेहरे की ऊपरी परत स्किन को बाहरी गंदगी और बैक्टीरिया से बचाती है। बार-बार कॉफी से स्क्रब करने पर यह नेचुरल बैरियर कमजोर हो जाता है। इसका नतीजा यह होता है कि स्किन जल्दी ड्राई होने लगती है और पिंपल्स व एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर जिनकी स्किन पहले से सेंसिटिव है, उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है।

पिंपल्स और एक्ने बढ़ने का खतरा
अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने-प्रोन है, तो कॉफी स्क्रब आपके लिए बिल्कुल सही नहीं है। हार्ड स्क्रबिंग से पिंपल्स फट सकते हैं, जिससे इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है। इससे दाग-धब्बे और एक्ने मार्क्स भी बढ़ सकते हैं, जिन्हें ठीक होने में काफी समय लगता है।

ड्राइनेस और जलन की समस्या
कॉफी स्किन से नेचुरल ऑयल को हटा देती है। इससे चेहरा जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाता है और स्किन में खिंचाव महसूस होने लगता है। कई बार स्क्रब के बाद जलन और खुजली की शिकायत भी सामने आती है, जो स्किन को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है।

कॉफी की जगह क्या करें इस्तेमाल
अगर आप नेचुरल एक्सफोलिएशन चाहती हैं, तो ओट्स पाउडर, बेसन या मुल्तानी मिट्टी जैसे सॉफ्ट ऑप्शन चुनें। ये स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए साफ करते हैं और ग्लो भी बढ़ाते हैं। हफ्ते में सिर्फ एक बार ही एक्सफोलिएशन करना बेहतर होता है।

#क्या सचमुच लगती है नजर !


Skin Care Tips, Do not rub coffee on your face at all, harmful, coffee, face

Mixed Bag

News

डेली सोप में काम करना आसान नहीं, लेकिन यही संघर्ष मुझे मजबूत बनाता है : नेहा हरसोरा
डेली सोप में काम करना आसान नहीं, लेकिन यही संघर्ष मुझे मजबूत बनाता है : नेहा हरसोरा

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0