Beauty Tips: मुल्तानी मिट्टी सिर्फ खूबसूरती नहीं गर्मियों में त्वचा के लिए कूलिंग थेरेपी भी है, जानिए सही तरीका
By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Jun, 2026
गर्मियों का मौसम आते ही चिपचिपापन मुहांसे और सनबर्न जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय सदियों पुराना एक प्राकृतिक उपाय आज भी सबसे बेस्ट माना जाता है मुल्तानी मिट्टी । यह न केवल बजट-फ्रेंडली है बल्कि इसका सही इस्तेमाल आपकी त्वचा और बालों को नया जीवन दे सकता है।
मुल्तानी मिट्टी के जादुई फायदे: नेचुरल ऑयल कंट्रोलर: ऑयली स्किन वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। यह त्वचा के अत्यधिक तेल सीबम और गहराई में छुपी गंदगी को सोखकर चेहरे को तुरंत फ्रेश बनाती है।
एक्ने और पिंपल्स से राहत: इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पोर्स को साफ करते हैं जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते और मुंहासे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं।
टैनिंग और सनबर्न का इलाज: धूप के कारण होने वाली टैनिंग को दूर करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने में यह बेहद असरदार है। यह चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है।
बालों के लिए डिटॉक्स: स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल और डैंड्रफ साफ करके यह बालों को हल्का चमकदार और बाउंसी बनाती है।
स्किन और हेयर टाइप के अनुसार लगाने का सही तरीका:
अक्सर लोग इसे सिर्फ सादे पानी में मिलाकर लगाते हैं लेकिन अगर आप अपनी स्किन के हिसाब से सही चीज़ें मिलाएंगे, तो इसका असर दोगुना हो जाएगा:
ऑयली और पिंपल प्रोन स्किन के लिए: 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच नीम पाउडर और आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। यह पिंपल्स को तेजी से सुखाता है।
ड्राई स्किन के लिए : आमतौर पर लोग सोचते हैं कि ड्राई स्किन पर इसे नहीं लगाना चाहिए। लेकिन अगर आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच गाढ़ा दही और आधा चम्मच शहद मिलाकर लगाएंगे तो यह त्वचा की नमी को लॉक करके शानदार चमक देगा।
हेल्दी बालों के लिए: मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर पेस्ट बनाएं फिर इसमें एलोवेरा जेल और दही मिक्स करें। इसे जड़ों से लेकर बालों तक 25 मिनट के लिए लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।
इन बातों का रखें खास ख्याल:
हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार इस्तेमाल करें: बहुत अधिक इस्तेमाल करने से त्वचा की प्राकृतिक नमी छिन सकती है और वह ओवर-ड्राई हो सकती है।
पूरा न सुखाएं: पैक को चेहरे पर तब तक न छोड़ें जब तक वह पूरी तरह सूखकर खिंचने न लगे, इससे झुर्रियां आ सकती हैं। जब पैक 80% सूख जाए तभी चेहरा धो लें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स