बालों की हर समस्या का पक्का इलाज हैं यह चार नेचुरल हेयर मास्क
By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 May, 2026
घरेलू नुस्खों की ताकत हमेशा से बेजोड़ रही है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी प्रदूषण और बढ़ते तनाव के कारण बालों का झड़ना और डैंड्रफ एक आम समस्या बन गए हैं। बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आयुर्वेद का रुख किया जाए तो बालों को बिना किसी नुकसान के जड़ से मजबूत बनाया जा सकता है। तुलसी और नीम दो ऐसी चमत्कारी जड़ी-बूटियां हैं जो स्कैल्प को साफ रखने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं तुलसी और नीम से बनने वाले चार जादुई हेयर मास्क जो आपके बालों की काया पलट सकते हैं।
नारियल तेल के साथ तुलसी और नीम का संगमअगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं तो यह मास्क आपके लिए ही बना है। इसे बनाने के लिए दस से बारह तुलसी की पत्तियां और इतनी ही नीम की पत्तियां लेकर उनका एक महीन पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट में दो बड़े चम्मच शुद्ध नारियल का तेल अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प यानी सिर की त्वचा पर अच्छे से लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद किसी माइल्ड या सल्फेट फ्री शैम्पू से बालों को धो लें। यह मास्क बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है स्कैल्प को बैक्टीरिया से दूर रखता है और नए बालों को उगने में मदद करता है।
एलोवेरा के साथ स्कैल्प को दें ठंडी राहतगर्मियों के मौसम में स्कैल्प पर खुजली और डैंड्रफ की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इससे राहत पाने के लिए एक बड़ा चम्मच तुलसी का पेस्ट एक बड़ा चम्मच नीम का पेस्ट और दो बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस बेहतरीन मास्क को बालों की जड़ों में लगाएं और पच्चीस मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से बालों को साफ कर लें। एलोवेरा और नीम का यह कॉम्बिनेशन स्कैल्प को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और डैंड्रफ को जड़ से खत्म करता है।
दही और शहद से पाएं रेशमी चमकदार बालअगर आपके बाल रूखे बेजान और उलझे हुए रहते हैं तो उन्हें नमी की सख्त जरूरत है। इसके लिए दो बड़े चम्मच तुलसी और नीम का मिक्स पेस्ट लें। इसमें तीन बड़े चम्मच ताजा दही और एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं। इस गाढ़े पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरों तक अच्छी तरह लगाएं। तीस मिनट बाद बालों को हल्के शैम्पू से धो लें। दही और शहद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का काम करते हैं जिससे बाल एकदम सॉफ्ट शाइनी और सुलझे हुए नजर आने लगते हैं।
मेथी और ऑलिव ऑयल से रुक जाएगा बालों का झड़नाबालों को जड़ों से फौलादी मजबूती देने के लिए मेथी दाना सबसे कारगर माना जाता है। एक बड़ा चम्मच तुलसी पेस्ट एक बड़ा चम्मच नीम पेस्ट दो बड़े चम्मच रातभर भीगी हुई मेथी का पेस्ट और एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल एक साथ मिला लें। इस मास्क को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें। चालीस मिनट बाद बालों को अच्छी तरह धो लें। मेथी और ऑलिव ऑयल का यह मिश्रण बालों का झड़ना तुरंत रोकता है और उन्हें घना बनाता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#जानिये, दही जमाने की आसान विधि