1 of 1 parts

Career option: भविष्य की सुरक्षित नौकरियां टेक्नोलॉजी के दौर में भी बनी रहेगी इन 5 करियर ऑप्शंस की भारी डिमांड

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Jun, 2026

Career option: भविष्य की सुरक्षित नौकरियां टेक्नोलॉजी के दौर में भी बनी रहेगी इन 5 करियर ऑप्शंस की भारी डिमांड
​आज के बदलते दौर में जहाँ हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI और रोबोटिक्स की चर्चा है वहीं कई पेरेंट्स अपने बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर असमंजस में हैं। तकनीक के तेजी से बढ़ते कदमों के बीच यह सवाल हर किसी के मन में है कि आने वाले समय में कौन सी नौकरियां सुरक्षित रहेंगी। 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि तकनीक चाहे जितनी आगे बढ़ जाए कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ इंसानी समझ भावनाओं और क्रिएटिविटी की जगह कोई मशीन नहीं ले सकती। अगर बच्चे सही समय पर इन स्किल्स को सीख लें तो उनका करियर हमेशा चमकता रहेगा। ​ यहाँ हम 5 ऐसे ही शानदार करियर ऑप्शंस के बारे में बता रहे हैं, जो एआई के इस दौर में भी पूरी तरह सुरक्षित और सुपरहिट रहेंगे ​।

हेल्थकेयर और मेडिकल प्रोफेशनल्स:

​मशीनें बीमारी का पता लगाने में डॉक्टरों की मदद तो कर सकती हैं लेकिन मरीज की तकलीफ को समझना उसे ढांढस बंधाना और सही देखभाल करना सिर्फ एक इंसान ही कर सकता है। डॉक्टरों सर्जन्स नर्सों और फिजियोथेरेपिस्ट की मांग भविष्य में और तेजी से बढ़ेगी क्योंकि मेडिकल फील्ड में इंसानी स्पर्श और संवेदना का कोई विकल्प नहीं है। ​

मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट्स और काउंसलर्स:

​आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। रोबोट्स या एआई टूल्स इंसानी भावनाओं की उलझनों को नहीं सुलझा सकते। ऐसे में साइकोलॉजिस्टटश्रटश्रटय। करियर काउंसलर्स और थेरेपिस्ट की भूमिका आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ सिर्फ एक इंसान ही दूसरे इंसान की मदद कर सकता है।

​क्रिएटिव आर्टिस्ट्स और राइटर्स:

​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कविताएं लिख सकता है या तस्वीरें बना सकता है लेकिन वह इंसानी अनुभवों से उपजी गहरी सोच मौलिकता और असली कला को जन्म नहीं दे सकता। ओरिजिनल राइटर्स फिल्म मेकर्स पेंटर्स और डिजाइनर्स की डिमांड हमेशा बनी रहेगी क्योंकि उनकी कला में एक अनोखा इंसानी नजरिया होता है। ​

डेटा साइंटिस्ट्स और एआई डेवलपर्स:

​तकनीक के इस दौर में जो लोग तकनीक को बनाते और संभालते हैं उनका करियर सबसे ज्यादा सुरक्षित है। एआई टूल्स को चलाने उन्हें बेहतर बनाने और बड़े डेटा को समझने के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत हमेशा रहेगी। इसलिए कोडिंग डेटा एनालिसिस और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए बेहतरीन मौके रहेंगे। ​

शिक्षा और ट्रेनिंग टीचर्स और कोचेस:

​पढ़ाई की सामग्री इंटरनेट पर भले ही मौजूद हो लेकिन एक अच्छा टीचर बच्चों को जो संस्कार अनुशासन और जीवन जीने का तरीका सिखाता है वह कोई कंप्यूटर नहीं सिखा सकता। स्कूल टीचर्स प्रोफेसर्स और लाइफ कोचेस की मांग हमेशा रहेगी क्योंकि वे सिर्फ जानकारी नहीं देते बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं।

​समय की मांग को देखते हुए पेरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों को केवल रट्टा मारने वाली पढ़ाई के बजाय क्रिटिकल थिंकिंग प्रॉब्लम सॉल्विंग और लोगों से बातचीत करने की कला कम्युनिकेशन स्किल्स सिखाने पर ज्यादा ध्यान दें। यही वो खूबियां हैं जो भविष्य में आपके बच्चे के करियर को किसी भी मशीन से ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाएंगी। 

-हेमलता शर्मा, जयपुर

#पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Career Desk, Future of Work, AI Proof Careers, Human Centered Skills, Robotics Job Displacement, Emotional Intelligence Dominance, Creative Industry Resilience, Future Proofing Education, Tech Disruptions Career Strategy, Soft Skills Advantage,

Mixed Bag

News

प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

Ifairer