Make-Up tips: महंगी लिपस्टिक का खर्च बचाएगा यह सीक्रेट ब्यूटी हैक, चाय कॉफी की चुस्कियों के बाद भी नहीं फीका पड़ेगा होंठों का रंग
By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Jun, 2026
अक्सर महिलाएं इस बात से परेशान रहती हैं कि महंगे से महंगा ब्रैंड इस्तेमाल करने के बाद भी लिपस्टिक कुछ ही घंटों में हल्की पड़ जाती है। ऑफिस पहुंचने या किसी पार्टी में ड्रिंक का एक घूंट लेते ही आधा रंग ग्लास पर चिपक जाता है। अगर आप भी बार-बार होने वाले इस टच-अप से तंग आ चुकी हैं, तो मेकअप एक्सपर्ट्स का एक बेहद आसान और बजट-फ्रेंडली हैक आपकी इस मुश्किल को हमेशा के लिए आसान बना सकता है। इस ट्रिक की मदद से आपकी साधारण लिपस्टिक भी सुबह से लेकर रात तक वैसी की वैसी ही बनी रहेगी।
क्या है यह वायरल मैजिक पाउडर हैक
अपनी लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग और ट्रांसफर-प्रूफ बनाने के लिए आपको किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपके घर में मौजूद बेबी पाउडर या फिर मेकअप में इस्तेमाल होने वाला ट्रांसलूसेंट सेटिंग पाउडर ही काफी है। यह पाउडर लिपस्टिक के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखकर उसे होंठों पर लॉक कर देता है।
इस हैक को इस्तेमाल करने का सही तरीका
लिपस्टिक को घंटों तक टिकाए रखने के लिए आपको इन 4 आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
स्टेप 1 : सबसे पहले अपने होंठों पर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक का एक नॉर्मल कोट लगाएं।
स्टेप 2: इसके बाद एक सिंगल-लेयर टिशू पेपर लें और उसे अपने होंठों के बीच रखकर धीरे से दबाए ताकि एक्स्ट्रा क्रीमीनेस टिशू पर आ जाए।
स्टेप 3: अब उसी टिशू पेपर को अपने होंठों के ऊपर दोबारा रखें। एक फ्लफी ब्रश में थोड़ा सा बेबी पाउडर लें और टिशू के ऊपर से ही होंठों पर हल्का-हल्का थपथपाएं।
स्टेप 4: टिशू पेपर को हटाएं और आखिर में लिपस्टिक का एक बहुत हल्का सा फाइनल कोट और लगा लें।
लिपस्टिक से पहले आइस क्यूब थेरेपी: लिपस्टिक लगाने से ठीक 5 मिनट पहले अपने होंठों पर एक बर्फ का टुकड़ा रगड़ें। बर्फ लगाने से होंठों के पोर्स टाइट होते हैं और लिपस्टिक फैलती नहीं है। साथ ही यह एक नेचुरल प्राइमर की तरह काम करता है जिससे होंठों का रंग अधिक निखर कर आता है।
कंसीलर या फाउंडेशन का बेस: अगर आपके होंठों का रंग थोड़ा डार्क है तो लिपस्टिक का असली शेड उभरकर नहीं आता। इसके लिए लिपस्टिक लगाने से पहले उंगली की मदद से बेहद मामूली सा फाउंडेशन या कंसीलर होंठों पर लगाएं। यह होंठों के कालेपन को छुपाकर लिपस्टिक के असली रंग को घंटों तक फ्रेश रखता है।
डायरेक्ट पाउडर लगाने की गलती न करें: कई लोग सीधे लिपस्टिक के ऊपर पाउडर लगा लेते हैं जिससे होंठ रूखे और पपड़ीदार दिखने लगते हैं। हमेशा टिशू पेपर को होंठों पर रखकर ही ऊपर से पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक की नमी बरकरार रहती है और वह मैट और स्मज-प्रूफ बन जाती है।
इन छोटी-छोटी लेकिन बेहद असरदार ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी किसी भी नॉर्मल लिपस्टिक को सेलिब्रिटी स्टाइल लॉन्ग-लास्टिंग लुक दे सकती हैं। तो अगली बार जब भी किसी खास मौके पर जाना हो तो इस पाउडर हैक और आइस थेरेपी को आजमाना न भूलें।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...