1 of 1 parts

वफादारी और प्यार की मिसाल होते हैं इन तीन तारीखों में जन्मे लोग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Aug, 2026

वफादारी और प्यार की मिसाल होते हैं इन तीन तारीखों में जन्मे लोग
​न्यूमरोलॉजी यानी अंकशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव और रिश्तों को निभाने के अंदाज के बारे में बहुत कुछ बताती है जब बात सच्ची दोस्ती की आती है तो हर कोई एक ऐसे साथी की तलाश में होता है जो हर अच्छे बुरे वक्त में साथ खड़ा रहे अंकशास्त्र के अनुसार महीने की तीन खास तारीखों में जन्मे लोग दोस्ती के मामले में सबसे ज्यादा वफादार और मददगार साबित होते हैं। 


​मूलांक दो वाले दिल से निभाते हैं हर रिश्ता



​जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की दो ग्यारह बीस या उनतीस तारीख को हुआ है। उनका मूलांक दो होता है चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं । ये दिमाग की जगह हमेशा दिल से फैसले लेते हैं दोस्ती में इनका सबसे बड़ा गुण यह है कि ये कभी किसी का भरोसा नहीं तोड़ते भले ही व्यस्तता के कारण इनकी रोज बातचीत न हो पाए लेकिन दोस्त पर मुसीबत आते ही ये बिना बुलाए सबसे पहले मदद के लिए खड़े मिलते हैं। 



​मूलांक तीन वाले हैसियत नहीं सिर्फ नीयत देखते हैं



​तीन बारह इक्कीस या तीस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक तीन होता है । इस मूलांक के लोग बहुत सोच समझकर और कम दोस्त बनाते हैं लेकिन जिसे एक बार अपना मान लेते हैं । उसका साथ जीवन भर निभाते हैं इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये कभी किसी इंसान की हैसियत देखकर दोस्ती नहीं करते बल्कि सामने वाले का सच्चा दिल देखते हैं । ये अपने दोस्तों को लेकर थोड़े पजेसिव जरूर होते हैं लेकिन कभी उन पर जबरन कोई पाबंदी नहीं लगाते।



 ​मूलांक नौ वाले संकट में बन जाते हैं ढाल


​नौ अठारह या सत्ताईस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक नौ होता है । मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग ऊर्जा और साहस से भरपूर होते हैं । मूलांक नौ वाले दोस्तों के लिए अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते । जब इनका कोई दोस्त किसी मुसीबत में फंसता है तब ये लोग अपने सभी काम छोड़कर रक्षक बनकर खड़े हो जाते हैं । इनकी यही निस्वार्थ भावना इन्हें सबसे अलग बनाती है। 


​दोस्ती को मजबूत बनाने के दो असरदार उपाय


​अगर आप अपने दोस्तों के साथ अपने रिश्ते को हमेशा के लिए मजबूत रखना चाहते हैं तो ज्योतिषी दृष्टिकोण से कुछ छोटे उपाय बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 



​अपने दोस्तों को समय समय पर पीले या सफेद रंग की वस्तुएं उपहार में दें । इससे चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह की स्थिति अनुकूल होती है जिससे आपसी स्नेह और समझ बढ़ती है। 


​मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद की मदद करें या लाल रंग की मीठी चीजों का दान करें । इससे रिश्तों में आने वाली गलतफहमियां दूर होती हैं और मूलांक नौ की सकारात्मक ऊर्जा दोस्ती के बंधन को हमेशा सुरक्षित रखती है। हेमलता शर्मा जयपुर

#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Numerology, Numerology Friendship Tips, Numerology and Friendship, Loyal Friends According to Numerology

Mixed Bag

News

खेलो इंडिया योजना पैरा स्पोर्ट के लिए गेम-चेंजर बन सकती है : तीरंदाज शीतल देवी
खेलो इंडिया योजना पैरा स्पोर्ट के लिए गेम-चेंजर बन सकती है : तीरंदाज शीतल देवी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0