1 of 1 parts

न्यूमेरोलॉजी में तीन पांच और आठ मूलांक वालों का दिमाग चलता है मनी मोड पर जानिए क्यों मानी जाती है इनकी तिकड़ी सुपर हिट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Aug, 2026

न्यूमेरोलॉजी में तीन पांच और आठ मूलांक वालों का दिमाग चलता है मनी मोड पर जानिए क्यों मानी जाती है इनकी तिकड़ी सुपर हिट
​अंकशास्त्र के अनुसार कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग पैसों के मामले में बेहद समझदार और रणनीतिक सोच वाले होते हैं। गुरु बुध और शनि का प्रभाव इन्हें न सिर्फ धन कमाने में मदद करता है बल्कि वित्तीय प्रबंधन में भी माहिर बनाता है। पैसों का सही इस्तेमाल बचत और सही समय पर सही जगह निवेश करना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक तीन पांच और आठ वाले लोग जन्म से ही पैसों के मामले में समझदार स्वभाव के होते हैं। वित्तीय मामलों में इनकी समझ बहुत सटीक होती है। आइए जानते हैं इन मूलांकों की खासियत और यह भी कि व्यापार में इनकी तिकड़ी कैसे बड़ा कमाल कर सकती है।
​मूलांक तीन योजना और सही फैसलों के उस्ताद
​किसी भी महीने की तीन बारह इक्कीस या तीस तारीख को जन्मे लोग मूलांक तीन में आते हैं। इनके स्वामी ग्रह गुरु हैं। मूलांक तीन के जातक बिना मजबूत योजना के कोई कदम नहीं उठाते। गुरु के प्रभाव के कारण इनमें दूरदर्शिता और सही निर्णय लेने की क्षमता होती है। वित्तीय मामलों में यह जल्दबाजी में कोई जोखिम नहीं लेते बल्कि पूरी रणनीति बनाकर ही निवेश या खर्च करते हैं।

​मूलांक पांच त्वरित फैसले और व्यापारिक समझ
​किसी भी महीने की पांच चौदह या तेईस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक पांच होता है। इनके स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध को बुद्धि और व्यापार का कारक माना जाता है। मूलांक पांच वाले लोग बेहद तेज दिमाग के होते हैं और सही मौके को तुरंत पहचानना जानते हैं। बाजार के नए रुझानों को समझना और पैसों के मामले में सक्रिय रहना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

​मूलांक आठ बचत और लंबे समय के निवेश के विशेषज्ञ

​किसी भी महीने की आठ सत्रह या छब्बीस तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक आठ होता है। इनके स्वामी ग्रह शनि हैं। मूलांक आठ वाले जातक फिजूलखर्ची से दूर रहकर भविष्य की सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देते हैं। शनि के प्रभाव से यह बहुत संभलकर पैसा खर्च करते हैं। जायदाद और लंबी अवधि के निवेश में इनका भरोसा सबसे ज्यादा होता है।

​क्यों सुपरहिट मानी जाती है तीन पांच और आठ की तिकड़ी
​यदि किसी व्यापार की साझेदारी या नए काम में इन तीनों मूलांकों के लोग साथ आ जाएं तो उस काम के सफल होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। मूलांक तीन बेहतरीन योजना लेकर आता है। मूलांक पांच व्यापार को तेजी से आगे बढ़ाने और नए मौके पकड़ने का काम करता है। मूलांक आठ जोखिम प्रबंधन बचत और वित्तीय मजबूती बनाए रखता है।
​अस्वीकरण अंकशास्त्र से जुड़ी यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिषीय सिद्धांतों पर आधारित है। किसी भी बड़े वित्तीय फैसले या निवेश से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार


numerology, root numbers,money mode,super hit

Mixed Bag

News

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग
दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

Ifairer