1 of 1 parts

पोहा आलू टिक्की ऐसे बनाएं… परिवार के साथ लें इसका स्वाद

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Feb, 2026

पोहा आलू टिक्की ऐसे बनाएं… परिवार के साथ लें इसका स्वाद
बसे पहले आलू उबालने के लिए एक गैस पर उन्हें चढ़ा दें। समानांतर रूप से जब तक आलू उबले तब तक धनिया साफ करके उसको बारीक काट लें। हरी मिर्च और प्याज भी बारीक काट लें। इस बीच पोहा धोकर उसका पानी निकाल कर रख दें। आलू उबालने के बाद उनको छील कर मैश कर लें। 
अगर आप अपने घर वालों को कुछ नया और स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं तो यह एक आसान और जल्दी बनने वाली डिश है जो आपके घर के खाने को और भी स्वादिष्ट बना देगी। पोहा आलू टिक्की को आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसका आनंद ले सकते हैं। 

मैश किए हुए आलू में पोहा, हरा धनिया, हरी मिर्च, प्याज आदि सभी सब्जियां और साथ में मसाले मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद थोड़ा सा नींबू का रस भी डालने इससे टिकिया का स्वाद और बेहतर हो जाएगा। जब यह तैयार हो जाए तो अपनी हथेलियां पर हल्का तेल लगाकर आलू की टिकिया जैसे गोल बना लें। इन्हें शैलो फ्राई कर लें। आपकी पोहा आलू टिक्की तैयार। 

सामग्रीः 
चार मीडियम साइज के आलू 
एक कटोरी पोहा
थोड़ा हरा धनिया
एक हरी मिर्च 
एक प्याज 
नींबू 

मसालेः 
नमक स्वाद के अनुसार 
चिली फ्लेक्स 
जिंजर गार्लिक पेस्ट 
थोड़ी अजवाइन 
चाट मसाला 
सरसों का तेल एक चम्मच 

 -शिखा खंडेलवाल, जयपुर

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Potatoes, Boiling, Coriander Leaves, Green Chilies, Onion, Poha, Flattened Rice, Chopping, Mashing, Recipe Preparation,

Mixed Bag

News

टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके
टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0