1 of 1 parts

छोटा लिविंग रूम भी दिखेगा बड़ा और चमकदार दीवारों के लिए चुनें ये 7 बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Sep, 2026

छोटा लिविंग रूम भी दिखेगा बड़ा और चमकदार दीवारों के लिए चुनें ये 7 बेहतरीन कलर कॉम्बिनेशन
​घर में मेहमानों के स्वागत से लेकर परिवार के साथ समय बिताने तक लिविंग रूम की खास अहमियत होती है। इसे खूबसूरत बनाने के लिए लोग महंगे सजावटी सामान और फर्नीचर खरीदते हैं। हालांकि कई बार सही पेंट न होने की वजह से कमरे की चमक फीकी पड़ जाती है। अगर आप अपने लिविंग रूम को बड़ा और रोशनी से भरपूर बनाना चाहते हैं तो दीवारों का सही रंग चुनना सबसे जरूरी कदम है।

​आजकल घरों में प्राकृतिक रोशनी कमरों के आकार और फर्नीचर के हिसाब से दीवारों को पेंट कराने का ट्रेंड बढ़ गया है। लोग दो या तीन दीवारों पर एक रंग और बची हुई दीवार पर दूसरा शेड इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं लिविंग रूम के लिए कौन से कलर कॉम्बिनेशन सबसे शानदार रहेंगे।



​सफेद और हल्का बेज


सफेद रंग कमरे को खुला और चमकदार दिखाता है। इसके साथ हल्का बेज रंग मिलाने से दीवारों को एक शांत और क्लासी लुक मिलता है। यह कॉम्बिनेशन छोटे आकार के लिविंग रूम या कम धूप वाले कमरों के लिए बहुत उपयोगी साबित होता है।डेकोर टिप: इस कॉम्बिनेशन के साथ सफेद या बेज रंग के सोफे पर्दे और कुशन इस्तेमाल कर सकते हैं।


​ऑफ-व्हाइट और हल्का ग्रे


अगर आप लिविंग रूम को आधुनिक और मिनिमल लुक देना चाहते हैं तो यह कॉम्बिनेशन बेहतरीन है। तीन दीवारों पर ऑफ-व्हाइट और एक मुख्य दीवार पर हल्का ग्रे रंग पेंट कराने से कमरे में संतुलन बना रहता है।



डेकोर टिप: इस तरह की दीवारों के साथ ग्रे या लकड़ी के शेड वाले फर्नीचर काफी खूबसूरत लगते हैं।


​क्रीम और हल्का हरा


सेज ग्रीन या पेस्टल ग्रीन जैसे हल्के शेड कमरे को ताजगी और प्रीमियम लुक देते हैं। मुख्य दीवारों पर क्रीम और किसी एक दीवार पर हल्का हरा पेंट करवाने से कमरे में प्रकृति जैसा सुकून महसूस होता है।



डेकोर टिप: इस कॉम्बिनेशन के साथ इनडोर प्लांट्स लकड़ी के टेबल और नेचुरल टोन वाले पर्दे रखें।


​बेज और हल्का ब्राउन


अगर आपको कमरे में हल्की गर्माहट और क्लासी लुक पसंद है तो बेज के साथ हल्का ब्राउन रंग चुनें। यह कॉम्बिनेशन बहुत ज्यादा चमकीला न होकर आंखों को सुकून देने वाला माहौल बनाता है।


डेकोर टिप: बेज सोफे और हल्के ब्राउन रंग के सजावटी सामान से कमरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

​ऑफ-व्हाइट और पेस्टल पीच


लिविंग रूम में खुशनुमा और आकर्षक माहौल के लिए ऑफ-व्हाइट के साथ पेस्टल पीच का चुनाव करें। पीच रंग कमरे को हल्का वॉर्म लुक देता है जबकि ऑफ-व्हाइट जगह को खुला और ब्राइट दिखाता है।


डेकोर टिप: दीवारों के साथ मैच करते हुए पीच कुशन या पर्दे इस्तेमाल करें।


​सफेद और हल्का नीला


कमरे में ताजगी और रोशनी बढ़ाने के लिए सफेद और हल्का नीला सबसे लोकप्रिय कॉम्बिनेशन माना जाता है। दो दीवारों पर हल्का नीला और दो पर सफेद पेंट कराने से कमरा काफी बड़ा नजर आता है।



​डेकोर टिप: सोफा और रग्स में नीले रंग के शेड्स शामिल करके इंटीरियर को पूरा करें।​सफेद और हल्का पीलाजिस लिविंग रूम में सूरज की रोशनी कम आती है वहां हल्का पीला और सफेद रंग जादू की तरह काम करता है। पीला रंग रोशनी का अहसास कराता है और सफेद रंग उजाला फैलाता है।


​डेकोर टिप: हल्के क्रीम या पीले शेड वाले सजावटी सामान इस पेंट के साथ खूब जांचते हैं।


​पेंट करवाते समय रखें इन बातों का ध्यान


​प्राकृतिक रोशनी पर्याप्त हो तो ठंडे या हल्के गर्म दोनों शेड चुन सकते हैं। ​कम रोशनी वाले कमरों में गहरे और डार्क रंगों का इस्तेमाल न करें। ​कमरे की छत को हमेशा सफेद या बेहद हल्के रंग से ही पेंट करवाएं ताकि कमरा ऊंचा दिखे।

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


Vastu,Living Room,Small Living Room

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer