1 of 1 parts

हाथ ही नहीं चाल से भी जान सकते है आप व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Aug, 2020

हाथ ही नहीं चाल से भी जान सकते है आप व्यक्ति का स्वभाव और चरित्र
ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की चाल अनजाने में ही उसका व्यक्तित्व दर्शाती है। यदि आप किसी व्यक्ति के चलने के तरीके को ध्यान से देखें तो आप उसका स्वभाव जान सकते हैं।
हाथ में मोबाइल या पर्स को थोड़ा आगे करके चलने वाले लोग अक्सर दिखावटी स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग बातचीत में माहिर होते हैं। ये लोग घूमने-फिरने का विशेष शौक रखने वाले होते हैं।
ये लोग भौतिक सुखों को जुटाना ही अपने जीवन का लक्ष्य मानते हैं।

धीरे-धीरे चलने वाले लोग मक्कार होते हैं। इन लोगों में बहुत अहंभाव होता है। ये लोग अपने नष्ट करते हैं। एकाकी जीवन इन्हें बहुत ज्यादा पसंद होता है। इनको दिखावा करना अच्छा लगता है।

एक हाथ जेब में डालकर चलने वाले लोग प्राय: शक्की स्वभाव और झक्की प्रवृति के होते हैं। ये अपनी छोटी-छोटी बातें भी छिपाकर नहीं रख पाते हैं। ये व्यक्ति बहुत ही साधारण जीवन व्यापन करते हैं। ये लोग एक नम्बर के आलसी, कामचोर और दगाबाज भी होते हैं।

जो लोग गर्दन एक ही दिशा में रखकर और सीना तानकर तेजी से चलते हैं। वो लोग स्वभाव से जल्दबाज होते हैं। ये लोग बहुत सफाई से झूठ बोलने वाले होते हैं। किसी भी स्थिति से अपने आप को बचाना खुब अच्छी तरह आता है।

जो व्यक्ति कंधे झुकाकर चलते हैं वे लोग किसी भी कार्य को करने में हमेशा आगे रहते है लेकिन उन्हें अपनी मेहनत के अनुसार सफलता नहीं मिल पाती। ये लोग अपनी पूरी जिन्दगी भैतिक सुविधाओं को जुटाने में लगा देते हैं।
हाथ को तानकर और ऊंची गर्दन रखकर जो लोग चलते हैं वे मेहनती होते हैं। ऐसे लोग सबके दुख में काम आने वाले ऐसे व्यक्ति विशाल हृदय वाले होते हैं।

हाथ ज्यादा हिलाकर चलने वाले लोग सारी जिन्दगी अल्हड़पन का जीवन व्यतीत करते हैं। ये लोग बहुत चौक्कने होते हैं। स्त्रियों का इस तरह चलना उनकी कार्य कुशलता बताता है।
कंधे लटकाकर चलने वाले व्यक्ति प्राय: मानसिक रूप से दबाव महसूस करते हैं कि इन्हे अपने तन का होश ही नहीं रहता।
जो लोग दोनों टांगे चौड़ीकर के चलते है ऐसे व्यक्ति दो प्रकार की श्रेणियों में अधिक देखें जाते हैं या तो वे बहुत उच्च श्रेणी के होते हैं या बहुत निम्र श्रेणी के होती हैं।

#बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Walking style, personality, nature, character

Mixed Bag

News

टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके
टीवीके को समर्थन देने के अपने फैसले पर शाम 4 बजे ऐलान करेगी वीसीके

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0