1 of 1 parts

साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2026 तक, जानिए कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 May, 2026

साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2026 तक, जानिए कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 4 मई से 10 मई 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। 
मेष राशिः इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यों से संबंधित अच्छी खबरें मिलेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सतर्कता रखें। अपने पार्टनर पर निगाह रखें। धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए अ gmच्छा और पौष्टिक भोजन ले ताकि स्वास्थ्य अच्छा रहे। 

वृष राशिः कार्यक्षेत्र में कोई भी अवसर जानेना दें। जीत आपकी ही होगी। जिससे आपके अंदर से खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं इसीलिए ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए तालाब एवं मीठा ना खाएं। पेट दर्द की समस्या हो सकती है। 

मिथुन राशिः आपके कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आपने जिस नौकरी के लिए आवेदन किया है वह आपको मिल सकती है। प्रेम संबंधों में आपकी बातचीत और व्यवहार से रिश्ता निखर जाएगा। स्वास्थ्य के लिए आराम करें। 

कर्क राशिः कार्य क्षेत्र में आपको सबसे बनाकर चलना चाहिए। व्यवहार में मधुरता लाइन एवं आप सबको साथ लेकर चले। प्रेम संबंधों में भावनाएं बढ़ेगी एवं आप साथी से लगाव महसूस करेंगे। स्वस्थ रहने के लिए मन को भी स्वस्थ रखें। भावनाओं से आहत न हो एवं स्वयं पर ध्यान दें। 

सिंह राशिः इस सप्ताह आप शांति महसूस करेंगे एवं अपने आप में खुश रहेंगे।। कार्य क्षेत्र में अपने काम को ईमानदारी से करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य की परेशानी दूर होगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। गोल्डन कलर आपके लिए शुभ रहेगा। 

कन्या राशिः इस सप्ताह आपको धीरज रखना पड़ेगा क्योंकि चीज़ें आपके अनुसार नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में कई बदलाव हो सकते हैं इसीलिए उनके लिए तैयार रहे। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए निवेश सोच समझ कर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में किसी भी गलतफहमी को तुरंत दूर कर ले। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

तुला राशिः इस सप्ताह आप किसी भी बात को मन में ना रखें एवं सच बोल दे। कार्य क्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने में किसी भी प्रकार का विलंब ना करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए दिखावे का खर्च न करें। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अपने पार्टनर को मन की बात अवश्य कहें। हल्का गुलाबी रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आप पुरानी बातों से मुक्त हो जाएंगे एवं राहत महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को पूर्णतः मेहनत से करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए जो भी बैंक के काम है उन्हें पूरा कर ले। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आपको हल्कापन महसूस होगा। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। ब्लड रेड कलर आपके लिए शुभ रहेगा। 

धनु राशिः इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान अपने करियर पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी सी बात का भी विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए अनावश्यक व्यय ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए ताजा भोजन खाएं। l l प्रेम संबंधों मैं फूंक फूंक कर कदम रखें। ब्लू कलर आपके लिए शुभ रहेगा। 

मकर राशिः इस सप्ताह आप अपनी मन की शांति पर ध्यान देंगे।। कार्यक्षेत्र में आपके सभी कार्य सुचारू रूप से चलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में निकटता का एहसास होगा। ब्राउन रंग आपके लिए लकी रहेगा। 

कुंभ राशिः इस सप्ताह आपको कोई भी बात असहज कर सकती है। कार्य क्षेत्र में किसी भी काम को ढ़िलाई से ना करें एवं अच्छी तरह जांच परख लें। आर्थिक योजनाओं को पूर्ण कर लें। प्रेम संबंधों में परेशानी आ सकती है इसीलिए स्पष्टता से काम ले। स्टील ब्लू रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 

मीन राशिः इस सप्ताह आप व्यावहारिक एवं आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को नियमित रूप से और अनुशासन बद्ध तरीके से करें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप स्वस्थ महसूस करेंगे एवं ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में स्पष्टता रखें एवं कोई भी भ्रम की स्थिति न आने दे। सी ग्रीन कलर आपके लिए लकी रहेगा। 

(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Mesh, Vrishabha, Mithuna, Karka, Simha, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makara, Kumbha, Meena, Weekly, Horoscope, May, 2026, Astrology, Prediction, Health, Finance, Career, Family, Remedies, Zodiac, Signs, Planetary, Transit, Future, Guidance, Lucky, Color, Number,

Mixed Bag

News

NCR में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी में राहत
NCR में 3 और 4 मई को येलो अलर्ट जारी, बारिश और तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी में राहत

Ifairer