साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून तक : जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन
By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Jun, 2026
लग्नराशि पर आधारित साप्ताहिक राशिफल 22 जून से 28 जून 2026 तक में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि : इस सप्ताह नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा एवं मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में हर कार्य तेजी से पूर्ण होंगे एवं वरिष्ठ जनों की प्रशंसा भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परंतु अधिक परिश्रम ना करें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। आपका शुभ रंग लाल है।
वृषभ राशिः आपका परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कोई जल्दी बाजी ना करें एवं धीरज से काम ले। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बचत करें। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। प्रेम संबंधों में साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा एवं मधुरता बढ़ेगी। सफेद रंग आपके लिए लकी है।
मिथुन राशिः इस सप्ताह आपकी बातों से लोग बहुत प्रभावित होंगे। कार्य क्षेत्र में आपको नई जिम्मेवारियां मिलेगी जिसे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी एवं रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न लें एवं पर्याप्त नींद लें। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।
कर्क राशिः इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा एवं सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए निवेश करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं खुशी प्राप्त होगी। क्रीम कलर आपके लिए शुभ रहेगा।
सिंह राशिः इस सप्ताह समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की जाएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए योग आदि करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
कन्या राशिः इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को गुप्त रखें किसी से भी शेयर ना करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी खर्च और आय में संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य के लिए आपको थकान महसूस हो सकती है इसलिए पर्याप्त आराम करें।प्रेम संबंधों में धीरज और समझदारी से काम ले। हल्का हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला राशिः इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोग से काम करें जिससे लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशिः इस सप्ताह आप किसी भी विवाद से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में आप हर जिम्मेवारी को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं अचानक धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव ना लें अन्यथा रक्तचाप बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों को अच्छा रखने के लिए भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मैरून रंग आपके लिए शुभ है।
धनु राशिः सप्ताह आपकी यात्राएं होंगी जिनसे नए संपर्क बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा एवं कोई पुरानी बीमारी दूर होगी। प्रेम सम्बन्धों में उत्साह बना रहेगा।
पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मकर राशिः इस सप्ताह परिवार की जिम्मेवारियां बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखें जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए धन के प्रबंधन पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिए जोड़ो और कमर का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझें। नीले रंग का अधिक प्रयोग करें।
कुंभ राशिः इस सप्ताह नए मित्र बनेंगे जिनसे लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
मीन राशिः सप्ताह धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं धन का आगमन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पानी अधिक पिए। प्रेम संबंधों में आप भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।पीला रंग आपके लिए शुभ है।
(नोटः साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)
#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय