इंटरव्यू में चाहिए शत-प्रतिशत सफलता इन आसान तरीकों से बनाएं अपनी पक्की पहचान
By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Aug, 2026
आज के दौर में मनपसंद नौकरी पाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। कई बार अच्छी डिग्री और अनुभव होने के बावजूद उम्मीदवार इंटरव्यू में पिछड़ जाते हैं। करियर विशेषज्ञों के अनुसार इंटरव्यू केवल आपके ज्ञान की परीक्षा नहीं है बल्कि यह आपके व्यक्तित्व और कार्यकुशलता को भी परखता है। यदि आप भी किसी बड़े इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखकर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
कंपनी के बारे में गहन रिसर्च करेंइंटरव्यू देने जाने से पहले संबंधित कंपनी के काम उसकी उपलब्धियों और अपने जॉब रोल के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। जब आप कंपनी की जरूरतों को समझकर जवाब देते हैं तो इंटरव्यू लेने वाले अधिकारी पर बहुत अच्छा असर पड़ता है।
समय की पाबंदी और सही पहनावाइंटरव्यू के स्थान पर हमेशा निर्धारित समय से पंद्रह मिनट पहले पहुंचे। समय पर पहुंचना आपकी जिम्मेदारी और अनुशासन को दर्शाता है। इसके अलावा साफ सुथरे और प्रोफेशनल कपड़े पहने क्योंकि आपका पहला लुक ही आपकी पहली छवि बनाता है।
दस्तावेज और रिज्यूमे की प्रतियां साथ रखेंअपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और रिज्यूमे की दो अतिरिक्त प्रतियां एक साफ फाइल में व्यवस्थित करके साथ ले जाएं। यह तैयारी आपकी सतर्कता और पेशवर सोच को उजागर करती है।
आत्मविश्वास और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेजबातचीत के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखें। इंटरव्यूअर की आंखों में देखकर बात करें और शांत मन से स्पष्ट जवाब दें। बातचीत के दौरान बेवजह हाथ पैर न हिलाएं और अपनी ताकत तथा कमजोरी से जुड़े बुनियादी सवालों के जवाब पहले से तैयार रखें।
इंटरव्यू समाप्त होने पर सही सवाल पूछेंइंटरव्यू के अंत में जब आपको सवाल पूछने का मौका मिले तो कंपनी की कार्यसंस्कृति या टीम के बारे में एक दो समझदारी भरे सवाल जरूर पूछें। इससे काम के प्रति आपकी रुचि स्पष्ट दिखाई देती है। अंत में मुस्कुराकर इंटरव्यूअर का धन्यवाद करें।हेमलता शर्मा जयपुर
#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां