1 of 1 parts

झटपट रेसिपीज का चटपटा टेस्ट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Mar, 2013

झटपट रेसिपीज का चटपटा टेस्ट
व्यंजनों को लजीज बनाने के लिए पेश है कुछ ऎसे टिप्स जो आपकी मुश्किल को दूर कर खाने को स्वादिष्ट बनाये।
गालेगप्पे सोंठ चाट

सामग्री
बारीक सूजी 1 कप
मैदा 1 बडा चम्मच
पीने वाला सोडा की बोतल
मोयन के लिए रिफाइंड ऑयल 1 बडा चम्मच
नमक चुटकी भर
मीठी चटनी या सोंठ 1/2 कप
फेंटा हुआ दही
1 कप आलू उबले व क्यूब में कटे
1 कप कुरकुरे
2 कप और चाट मसाला
नमक मिर्च स्वादानुसार
गोलगप्पे सेंकने के लिए रिफाइंड ऑयल।

बनाने की विधि-
गोलगप्पे बनाने के लिए सूजी, मैदा व मोयन मिलाकर एकसार करें, फिर सोडे से आटा गूंध कर दस मिनट ढक कर रखें। फिर छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल कर रखलें। गरम तेज में गोलगप्पे तल लें। गोलगप्पे को बीच में हाथ से फोडें और उसमें आलू, नमक मिर्च आदि भरें। कुरकुरे के छोटे-छोटे टुकडे करके डालें और दही, सोंठ चटनी आदि डालकर परोसें।
golgappa

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0