1 of 1 parts

मीठी सौगात काजू पिस्ता कलश के साथ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Nov, 2013

मीठी सौगात काजू पिस्ता कलश के साथ
त्योंहार हों या काई शुभ अवसर मुंह मीठा कराना ये हमारी परंपरा भी है। तो आइए दीपों के इस पर्व पर भी कुछ मीठे का शगुन हो जाए और थोडी-सी मिठास हमारे रिश्तों में भी घुल जाए।

सामग्री-
100-100 ग्राम काजू,
पिस्ता,
100 ग्राम शक्कर।
बनाने की विधि
- काजू और पिस्ता को अलग-अलग पीसकर पाउडर बना लें। एक तार की चाशनी तैयार करें। चाशनी में काजू पाउडर डालें इसके गोले बनने तक धीमी आंच पर भूनें। इसी तरह चाशनी में पिस्ता पाउडर डालकर भूनें इसे ठंडा कर लें और छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब इसे काजू के मिश्रण में स्टफ करके कलश का आकार दें और कटे हुए पिस्ता से सजा दें।
kaju pitas kalash

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer