1 of 1 parts

टिफिन में सरप्राइज मसाला पनीर सैंडविच-Masala Paneer Sandwich

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Oct, 2014

टिफिन में सरप्राइज मसाला पनीर सैंडविच-Masala Paneer Sandwich
झटपट तैयार मसाला पनीर सैंडविच और बच्चों को दें टिफिन में सरप्राइज।
सामग्री-

1 किलो फुल क्रीम दूध
1/2 कप दही
1/2 कप बींस
हरी मिर्च
गोभी
मटर व गाजर काफी बारीक कटे हुए
1 छोटा चम्मच हरा धनिया या पोदीना बारीक कटा हुआ
2-3 पत्तागोभी के पत्ते
स्वादानुसार नमक
3 बडे चम्मच हरी चटनी
बटर व ब्रेड के 6 स्लाइस।

बनाने की विधि
- दूध गरम करें। खौलते दूध में दही डालें और दूध फाड कर पानी बनाएं। इमसें कटी सब्जियां डालें और कुछ देर पानी में रहने दें। पानी निथार कर महीन कपडे से बांध कर पनीर समेत सब्जियों को 2 घंटे तक लटका दें। बचे पानी को दाल या तरीदार सब्जी में पकाने में इस्तेमाल करें। ब्रेड के स्लाइस को तिरछा काटें और हल्की आंच पर सेंक कर बटर लगाएं। इसमें पत्तागोभी के पत्ते सेट करें। टमाटर के स्लाइस रखें और तैयार पनीर के स्लाइस काट कर सेट करें। काली मिर्च, नमक व हरा धनिया बुरकें और हरी चटनी लगे दूसरे बे्रड स्लाइस को इस पर रखें। स्लाइस पर टूथपिक लगा दें, जिससे वह सेट हो जाए।
Sandwich news, Masala Paneer Sandwich recipe articles, Masala Paneer news, Masala Paneer Sandwich articles, cheese sandwich recipe news

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0