1 of 1 parts

स्पेशल किटी पार्टी रेसिपी- बेक्ड मैक्सिकन राइस

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 Aug, 2015

स्पेशल किटी पार्टी रेसिपी- बेक्ड मैक्सिकन राइस
जब घर में ही मजा लेना हो शानदार पार्टी का, तो बेक्ड मैक्सिकन राइस रेसिपी को बनाएं । सामग्री-
उबले चावल 2 कप
तेल 2 छोटी चम्मच
प्याज बारीक कटी हुई 2
शिमला मिर्च 1 बारीक कटी हुई
उबले कार्न एक चौथाई कप
उबले राजमा आधा कप
नमक व काली मिर्च स्वादानुसार
पिज्जा सॉस 1 कप
मॉज्जरिल्ला चीज आधा कप
प्रोसेस्ड चीज एक चौथाई कप
ब्लैक ऑलिव 5-6
रेड चिली फ्लेक्स व ओरेगेनो स्वादानुसार।
बनाने की विधि- एक पैन में तेल गर्म करके प्याज भूनें। अब शिमला मिर्च, कॉर्न, राजमा व चावल डालकर चलाएं। इसमें नमक व कालीमिर्च मिलाकर एक ओर रख दें। एक सर्विग डिश में मक्खन लगाकर एक चौथाई पिज्जा सॉस फैलाएं। उसके ऊपर एक परत चावल की फैलाएं। इस प्रक्रिया को एक बार और दोहराएं। अंत में मोजरैला चीज व प्रोसेस्ड चीज फैलाएं शिमला मिर्च, ब्लैक ऑलिव, रेड चिली फ्लेक्स तथा आरगेनो से सजाकर 160 डिग्री सेल्सियस पर 8-10 मिनट तक पहले से गरम ओवन में बेक करें।
Baked Mexican Rice Mexican Vegetarian recipe, Healthy Baked Mexican Rice, Special Kitty Party Recipes Baked Mexican Rice recipe

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0