1 of 1 parts

महीनों तक हरी मिर्च को फ्रेश और चटपटी रखने के आसान और असरदार किचन सीक्रेट्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Sep, 2026

महीनों तक हरी मिर्च को फ्रेश और चटपटी रखने के आसान और असरदार किचन सीक्रेट्स
हर भारतीय रसोई में हरी मिर्च का एक खास और अहम स्थान होता है। दाल में तड़का लगाना हो या फिर सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो बिना हरी मिर्च के खाने का जायका अधूरा ही रहता है अक्सर लोग बाजार से एक साथ हरी मिर्च खरीद लाते हैं लेकिन सही जानकारी न होने के कारण यह जल्दी खराब हो जाती है। सामान्य तापमान में रखने पर यह सूखने लगती है और फ्रिज में पॉलिथीन के अंदर रखने से नमी के कारण गलकर सड़ने लगती है। कुछ बेहद आसान और घरेलू टिप्स अपनाकर आप हरी मिर्च को पूरे एक महीने तक एकदम फ्रेश कुरकुरी और तरोताजा बनाए रख सकते हैं। 

​हरी मिर्च को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले उसकी सही छंटाई करना बहुत जरूरी है। जब भी आप बाजार से मिर्च लाएं तो उनमें से थोड़ी सी भी पीली। दाग-धब्बे वाली या गली हुई मिर्चों को तुरंत अलग कर दें। अगर एक भी खराब मिर्च अच्छे मिर्चों के साथ रह जाएगी। तो उसकी नमी और फंगस से बाकी की सही मिर्चें भी बहुत तेजी से सड़ने लगेंगी। 



​दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कदम है मिर्च की डंडी यानी डंठल को तोड़कर अलग करना।हरी मिर्च का डंठल ही वह हिस्सा होता है जहाँ सबसे ज्यादा नमी जमा होती है और खराब होने की प्रक्रिया यहीं से शुरू होती है। डंठल हटाने के बाद सभी हरी मिर्चों को साफ और ठंडे पानी में अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद मिर्चों को सूती कपड़े पर फैलाकर या पंखे की हवा में पूरी तरह सुखा लें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मिर्च की सतह पर पानी की एक बूंद भी न बचे। क्योंकि बची हुई नमी ही फंगस पैदा करती है। 


​मिर्च को स्टोर करने का सबसे सही तरीका है एयरटाइट प्लास्टिक या कांच के डिब्बे का इस्तेमाल करना। डिब्बे के तल में एक टिश्यू पेपर या बटर पेपर बिछाएं अब सूखी हुई मिर्चों को उसमें रखें और ऊपर से एक और टिश्यू पेपर ढक दें यह पेपर डिब्बे के अंदर बनने वाली किसी भी तरह की नमी को सोख लेता है। 

​अगर आप अपनी हरी मिर्च को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के साथ-साथ और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो डिब्बे में मिर्च रखते समय उसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर या हल्का सा नमक छिड़क दें।हल्दी अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण फंगस को पनपने नहीं देती और नमक नमी को नियंत्रित रखता है। इससे मिर्च का तीखापन और प्राकृतिक रंग हफ्तों तक वैसा ही बरकरार रहता है। इस तरीके से आपकी हरी मिर्च महीने भर तक न तो सूखेगी और न ही गलेगी। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


green chilies fresh,kitchen secrets

Mixed Bag

News

शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- आप तो सनशाइन हैं
शालिनी पांडे ने शबाना आजमी को जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट, कहा- आप तो सनशाइन हैं

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0