1 of 1 parts

कश्मीरी सरवरी चावल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Dec, 2013

कश्मीरी सरवरी चावल
ये सरवरी चावल स्पिेशिली कश्मीरी चावलों से बनाई जाती हैं और ये अधिकतर कश्मीरी डिस भी है। इस डिस को ज्यादातर सर्दियों में बनाया जाता है। तो चलिये बनाते हैं आज कश्मीरी सरवरी चावल और लुटते है अपनों का ढेर सारा प्यार

सामग्री-
150 ग्राम बासमती चावल, 50 ग्राम भीगा हुआ काला चना, 50 ग्राम हरी मटर, स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम देसी घी, 1/2 टेबल स्पून जीरा, 5 लौंग।

विधि- काले चने को प्रेशर कुकर में पका कर नर्म कर लें। हरी मटर को तेज गर्म पानी में डालकर पका लें फिर ठंडे पानी में डाल दें। कुछ देर बाद पानी निथार कर अलग कर लें। चावल को धोकर भिगो दें। पानी उबाल कर उसमें चावल डालें और इतनी देर तक उबालें कि चावल लगभग पंचानबे प्रतिशत पक जाए।

चावल का पानी निथार कर दोबारा उसी बर्तन में रखें। घी गर्म करें और जीरा डालें जब वह चटकने लगे तब लौंग डालकर चटकाएं फिर काला चना और हरी मटर डालकर भूनें और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे चावल में धीरे-धीरे मिलाएं। फिर चावल के बर्तन को कस कर बंद करके उस पर जलता हुआ कोयला रख दें। धीमी आंच पर 20-30 मिनट तक दम पर पकाएं। खोलकर देख लें कि चावल अच्छी तरह पक गया हो। गरमागरम सर्व करें।
Sarwari Kashmiri rice, rasoi, recipe, Sarwari Kashmiri rice, quick recipe

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0