1 of 1 parts

चीन के एक-तिहाई लोगों को नहीं मिलता सुबह नाश्ते का वक्त

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Aug, 2018

चीन के एक-तिहाई लोगों को नहीं मिलता सुबह नाश्ते का वक्त
बीजिंग। चीन के एक-तिहाई लोगों के पास सुबह में रोज नाश्ते का वक्त नहीं होता है। यह बात एक सर्वेक्षण में सामने आई है। चीन की न्यूट्रीशन सोसायटी की ओर करवाए गए सर्वेक्षण में करीब 11 फीसदी लोग ऐसे पाए गए, जो अक्सर जलपान नहीं करते हैं।
चीन के 31 प्रांतों में 18 साल से ऊपर के लोगों में करीब एक फीसदी ने कहा कि उन्होंने कभी नाश्ता नहीं किया।

रपट के अनुसार, 49 फीसदी लोगों के नाश्ता नहीं करने की मुख्य वजह यह है कि उनके पास सुबह में समय सीमित होता है। वहीं 17 फीसदी लोगों ने बताया कि उन्हें सुबह में भूख ही नहीं लगती है और उन्हें नाश्ता करने की आदत नहीं है।

सर्वेक्षण के अनुसार, नौ फीसदी लोग नाश्ते को जरूरी नहीं समझते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल लोगों ने बताया कि नाश्ते में सोयाबीन, डेयरी उत्पाद, फल व सब्जियों से ज्यादा प्रमुख रूप से अनाज और गांठ वाली सब्जियां होती हैं।

करीब 81 फीसदी प्रतिभागियों ने बताया कि वे 15 मिनट में नाश्ता करते हैं, जबकि 42 फीसदी लोगों ने बताया कि वे नाश्ते के लिए 10 मिनट का समय देते हैं।

सर्वेक्षण में यह भी बताया गया कि अपर्याप्त ऊर्जा, आहार संबंधी रेशे या विटामिन लेने पर उसकी भरपाई दोपहर के भोजन या रात के भोजन से नहीं की जा सकती है।
(आईएएनएस)

#सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


China, people,morning breakfast time

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer