1 of 1 parts

मैंगो अफसाना : आम का वो अफसाना, जो आपका दिल जीत लेगा!

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 May, 2026

मैंगो अफसाना : आम का वो अफसाना, जो आपका दिल जीत लेगा!
गर्मियों का मौसम आते ही, जिसकी सबसे ज़्यादा याद आती है, वह है फलों का राजा—आम! आम की मिठास और खुशबू का जादू ही कुछ ऐसा है कि हर उम्र के लोग इसके दीवाने हैं. और जब बात हो बच्चों से लेकर बड़ों तक के पसंदीदा ड्रिंक मैंगो अफसाना की, तो फिर क्या कहने! 
यह न केवल दिखने में बेहद आकर्षक है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब है। यकीन मानिए, इसे एक बार बनाकर देखिए, आपके घरवाले इसे हर रोज़ बनाने की ज़िद करेंगे! तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी रेसिपी जो आपके साधारण से आम को एक शाही अफसाने में बदल देगी। 

सामग्री: 
एक बड़ा बादाम आम बारीक पीस में कटा हुआ एक वनीला आइसक्रीम का शक्कर दो-तीन छोटे चम्मच इलायची पाउडर दूध आधा छोटा कटोरी काजू बादाम की कतरन। 

बनाने की विधि: 

सबसे पहले मिक्सर में थोड़े से आम के पीस को लेकर दूध शक्कर में इलायची डालकर चलाएंगे वह गाढा़ पेस्ट बना लेंगे, अब दो सर्विंग गिलास लेंगे, सबसे पहले उसमें थोड़े से आम के पीस डालेंगे फिर आम का गाढ़ा पेस्ट डालेंगे फिर वनीला आइसक्रीम डालेंगे फिर यह दोबारा रिपीट करेंगे ऊपर से बादाम काजू वापस से गार्निश करेंगे। 

पेश है आपका यम्मी, टेस्टी मैंगो अफसाना ! 
आपका ठंडा-ठंडा, मलाईदार और बेहद टेस्टी मैंगो अफसाना बनकर तैयार है! इसे तुरंत सर्व करें और अपने घर वालों के चेहरे पर मुस्कान देखें। यह ड्रिंक न केवल तपती गर्मी में ठंडक देगा, बल्कि आम के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन ट्रीट भी है. तो इंतज़ार किस बात का? आज ही इस अफसाने को अपनी रसोई में दोहराएँ और गर्मियों का मज़ा लें! 

-श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर, सेक्टर 4, उदयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Mango Afsana recipe, summer mango drink, king of fruits, seasonal beverage, royal mango drink, family-friendly recipe, fruit-based desserts, summer refreshments,

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer