1 of 1 parts

घर में मंदिर बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Jan, 2018

घर में मंदिर बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
हर घर में पूजा घर जरूर होता है, कहीं छोटा तो कहीं बड़ा। लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे सजाते हैं। मंदिर में अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगाई जाती हैं लेकिन मंदिर को सजाने के लिए सही जानकारी का होनी चाहिए। आइए जानें इसके लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।   1. किचन के साथ न हो मंदिर- घर में मंदिर बनाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इसे कभी भी मंदिर में या फिर इसके साथ न बनाएं। इसे अच्छा नहीं माना जाता।   
2. बेडरूम में न रखें मंदिर- कुछ लोग अपने बैडरूम में मंदिर स्थापित कर लेते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। कमरे से दूर मंदिर बनाएं। 
 
3. दिशा का रखें ख्याल- मंदिर में देवी-देवताओं की तस्वीरें इस प्रकार होनी चाहिए कि पूजा करने वाले का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो।
 
4. सीढियों के नीचे न करें पूजा- मंदिर का निर्माण करने से पहले यह बात भली भांति जान लें कि इसे कभी भी सीढ़ियों के नीचे न बनाएं। 
 
5. बाथरूम से न जुड़ी हो मंदिर की दीवार- मंदिर की दीवार बाथरूम के साथ नहीं होनी चाहिए। ऐसा है तो मंदिर की जगह बदल दें।  
 
6. मंदिर में न रखें इस्तेमाल किया सामान- कुछ लोग मंदिर में इस्तेमाल हो चुुकी अगरबत्ती,माचिस की जली हुई तिलियां, अगरबत्ती, सूखी फूलमालाएं आदि इकट्ठी करके रखते रहते हैं। आप भी ऐसा कर रहे हैं तो यह सामान यहां से उठा लें। 

#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Home Decor,Decoration,house,decorate home temple

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer