1 of 1 parts

लैदर के सोफे को ऐसे करें साफ......

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Feb, 2018

लैदर के सोफे को ऐसे करें साफ......
लैदर से बने फर्नीचर सालों साल चलते हैं लेकिन इनकी देखभाल करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि धूल-मिट्टी या फिर कोई तरल चीज अगर इन पर गिर जाए तो यह चिपचिपे लगने लगते हैं। इसे हमेशा हल्के क्लीनर से साफ करें। -सबसे पहले सोफे को सॉफ्ट ब्रश के वैक्यूम क्लीनर के साथ साफ करें। इससे लैदर पर जमी धूल-मिट्टी आसानी से साफ हो जाएगी। 
- सिरका बहुत अच्छा कीटाणु नाशक है। पानी और सिरके को बराबर मात्रा में एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इस घोल को सोफे पर छिड़क कर किसी नर्म कपड़े से साफ करें। इसे दाग-धब्बे दूर होने के साथ कीटाणु भी नष्ट हो जाएंगे। 
-इसके बाद सोफे को सूखने के लिए छोड़ दें लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इसे ब्लो ड्रायर से न सूखाएं। इससे लैदर की शाइनिंग खराब हो सकती है। 
-सोफे को साफ करने के बाद इसकी कंडीशनिंग करना भी जरूरी है ताकि लैदर का चमक बनी रहे। इसके लिए आप सिरका और अलसी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 चम्मच सिरके मे 1 चम्मच अलसी का तेल डाल कर मिक्स करें। सोफे पर लगाने के बाद इसे सूखने दें।  
-अंत में अगले दिन सोफे को साफ कपड़े के साथ अच्छे से पौंछ लीजिए। लैदर की चमक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


leather sofa,clean,Home Decor,Decoration

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer