1 of 1 parts

छोटे बेडरूम में सामान संभालने की स्मार्ट ट्रिक: बेड के नीचे की इस छिपी जगह का ऐसे करें सही इस्तेमाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Oct, 2026

छोटे बेडरूम में सामान संभालने की स्मार्ट ट्रिक: बेड के नीचे की इस छिपी जगह का ऐसे करें सही इस्तेमाल
छोटे या किराये के घर में सबसे बड़ी चुनौती सामान को व्यवस्थित रखने की होती है। अलमारी छोटी हो या सामान ज्यादा, अक्सर पूरा कमरा बिखरा-बिखरा नजर आने लगता है। जमीन, कुर्सियों और फर्श पर रखा सामान न केवल कमरे की खूबसूरती खराब करता है बल्कि मेहमानों के आने पर असहजता का कारण भी बनता है।

​अक्सर बेड के नीचे की जगह खाली पड़ी रहती है, जहां केवल धूल-मिट्टी जमा होती है। अगर थोड़ा समझदारी से काम लिया जाए तो बेड के नीचे का यह खाली हिस्सा आपके घर का सबसे बेहतरीन स्टोरेज जोन बन सकता है।


​1. अतिरिक्त बिस्तर और मौसमी चादरें


​मेहमानों के लिए रखे जाने वाले भारी रजाई, गद्दे और अतिरिक्त चादरें अलमारी का बड़ा हिस्सा घेर लेती हैं। इन्हें जिपर वाले फैब्रिक स्टोरेज बैग या वैक्यूम सील बैग में भरकर बेड के नीचे सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे ये धूल से भी बचे रहते हैं और अलमारी में बाकी चीजों के लिए जगह खाली हो जाती है।

​ बेमौसम के कपड़ों की पैकिंग


​मौसम बदलने पर जिन कपड़ों की तुरंत जरूरत नहीं होती । उन्हें अलमारी में टांगने के बजाय बॉक्स या बड़े स्टोरेज बैग में पैक करके नीचे रख दें। गर्मियों में ऊनी कपड़े और सर्दियों में कॉटन के कपड़े इस तरह संभालकर रखने से अलमारी हमेशा व्यवस्थित रहती है।


​ खास मौकों के जूते और सैंडल


​शादी-पार्टी या त्यौहारों पर पहने जाने वाले महंगे और भारी जूते-चप्पल रोजमर्रा के शू-रैक में जगह घेरते हैं। इन्हें शू-ऑर्गेनाइजर बॉक्स में डालकर बेड के नीचे रखें। इससे ये समय पर आसानी से मिल जाते हैं और धूल से खराब भी नहीं होते।


​ट्रैवल बैग्स और सूटकेस का सही इस्तेमाल

​बड़े सूटकेस और ट्रॉली बैग कमरे के कोनों में पड़े हुए खराब लगते हैं। इन्हें बेड के नीचे खिसकाकर रखें। एक स्मार्ट तरीका यह भी है कि आप इन खाली ट्रॉली बैग्स के अंदर ही छोटे ट्रैवल एक्सेसरीज जैसे नेक पिलो टॉयलेट्री किट और पैकिंग क्यूब्स स्टोर कर दें।


​पुरानी किताबें और फोटो एल्बम


​जिन किताबों को आप पढ़ चुके हैं या बच्चों की पुरानी पढ़ाई की सामग्री है उन्हें प्लास्टिक कंटेनर में बंद करके बेड के नीचे रखा जा सकता है। इसके अलावा पुराने पारिवारिक फोटो एल्बम और यादों से जुड़े सामान भी यहां सुरक्षित रहते हैं।


​सीजनल इलेक्ट्रॉनिक्स और क्रॉकरी

​सर्दियों में इस्तेमाल होने वाले रूम हीटर या गर्मियों के छोटे पंखे जब इस्तेमाल में न हों तो उन्हें कवर करके बेड के नीचे सेट कर दें। इसके अलावा मेहमानों के लिए इस्तेमाल होने वाले खास बर्तन और अतिरिक्त क्रॉकरी सेट भी यहां रखे जा सकते हैं।


​ध्यान रखने योग्य जरूरी टिप्स:

​पहियों वाले बॉक्स : बेड के नीचे सामान निकालने और रखने में आसानी के लिए पहियों वाले स्टोरेज डिब्बों का उपयोग करें।


​साफ-सफाई: सामान रखने से पहले नीचे की जगह को अच्छे से साफ करें और नमी से बचाने के लिए सिलिका जेल पाउच या नीम की पत्तियां जरूर रखें।

हेमलता शर्मा जयपुर

# जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Small Bedroom,Bedroom,Decor World,Home Decor,Decor

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0