1 of 1 parts

क्या आपका वाई-फाई भी हो गया है बुजुर्ग कहीं आपका पुराना राउटर आपकी इंटरनेट स्पीड का दुश्मन तो नहीं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Mar, 2026

क्या आपका वाई-फाई भी हो गया है बुजुर्ग कहीं आपका पुराना राउटर आपकी इंटरनेट स्पीड का दुश्मन तो नहीं
आज के दौर में बिजली और पानी की तरह इंटरनेट भी हमारी बेसिक जरूरत बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस राउटर से आप दिन-भर चिपके रहते हैं उसकी भी एक एक्सपायरी डेट होती है अक्सर हम राउटर तब तक नहीं बदलते जब तक वह पूरी तरह दम न तोड़ दे लेकिन यह आपकी डिजिटल सुरक्षा और जेब दोनों के लिए भारी पड़ सकता है। 
इन 4 संकेतों को न करें नजरअंदाजः 

स्पीड का कछुआ बननाः 

अगर आपने 100 Mbps का प्लान लिया है लेकिन वीडियो फिर भी बफर हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपका राउटर पुराना पड़ चुका है। पुराने राउटर Wi-Fi 6 जैसी नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट नहीं करते। 

इंटरनेट के डेड ज़ोन्सः 
क्या वाई-फाई सिग्नल अब सिर्फ राउटर के पास ही आते हैं समय के साथ राउटर के इंटरनल एंटीना कमजोर हो जाते हैं जिससे घर के कोनों में सिग्नल पहुंचना बंद हो जाता है। 

डिवाइस का लोड न झेल पानाः 
पहले घर में 2 फोन होते थे अब स्मार्ट टीवी लैपटॉप एलेक्सा और कई मोबाइल एक साथ चलते हैं। पुराने राउटर इतना ट्रैफिक नहीं संभाल पाते। इसके लिए अब डुअल-बैंड राउटर जरूरी है। 

हीटिंग और अजीब आवाजें: 

अगर आपका राउटर छूने पर गर्म लग रहा है या उससे हल्की बीप जैसी आवाजें आ रही हैं तो यह खतरे की घंटी है। यह शॉर्ट सर्किट का कारण भी बन सकता है। 
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बेहतर परफॉरमेंस और लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के लिए आपको हर 3 से 5 साल में अपना राउटर बदल लेना चाहिए। स्मार्ट विकल्प क्या हैंः अगर आप नया राउटर लेने की सोच रहे हैं तो हमेशा Wi-Fi 6 और Mesh Networking वाले विकल्पों को चुनें जो आपके पूरे घर को एक जैसा हाई-स्पीड कवरेज देते हैं। 

 - हेमलता शर्मा, जयपुर

#उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Internet, Wi-Fi Router, Expiration date, Digital security, Performance, Upgrade, Wi-Fi 7, Firmware updates, Cyber threats, Router lifespan,

Mixed Bag

Ifairer