1 of 1 parts

गुड का परांठा बनाने की विधि

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Sep, 2018

गुड का परांठा बनाने की विधि
परांठा एक ऐसी खाने वाली चीज है जिसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों टाइम खाया जा सकता है। खासतौर पर बच्चों को परांठा बहुत पसंद आता है। तो देर किसी बात की आइए बनाते हैं गुड का मीठा परांठा।
सामग्री-:
2 कप गेहूं का आटा
नमक स्वादानुसार
1/2 कप गुनगुना पानी
3-4 इलायची
2-3 टेबल स्पून घी
चावल का आटा पलेथन के लिए।

आगे की स्लाइड्स पर पढें परांठा बनाने की विधि को...

बनाने की विधि-: आटे को किसी बडे बर्तन में निकाल लीजिये, आटे में नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला दीजिये। गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लजिये। गुथे आटे को ढक्कर 20 मिनट के लिए रख दीजिये। आटा फूल कर सैट हो जायेगा। स्टफिंग तैयार कर लीजिये गुड में बादाम पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर कर लीजिये। तवा गरम कीजिये, आटे से थोडा सा आटा एक छोटी-छोटी लोई बनाकर पेडा बनाइये, सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिये, बेले गये परांठे के ऊपर थोडा सा घी लगाइये। अब 1-2 छोटी चम्मच स्टफिंग परांठे के बीच में रखिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर स्टफिंग को बन्द कीजिये। अब उंगलियों से दबाकर स्टफिंग को चोरों एक जैसे फैलाते हुये परांठे को बढाइये, अब इसे सूखे आटे में लपेट कर हल्का दबाब देते हुये गोल 5-6 इंच के व्यास में थोडा मोटा परांठा बेल कर तैयार कीजिये। तवा गरम हो गय है। तवे पर परांठा डालिये और निचली सतह हल्की सी सिकने पर परांठा पलट दीजिये, दूसरी सतह पर हल्की चित्ती आने पर ऊपर की सतह पर थोडा सा घी डालकर, चारों और फैलाइये, परांठे को पलट दीजिये और दूसरी ओर भी घी लगाकर चारों ओर फैलाइये।परांठे को दोनों ओर पलट कर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये। सिके परांठे को प्लेट पर रखी प्याली या बिछे फोइल के ऊपर ररिखये ओर सारे परांठे इसी तरह से सेक कर तैयार कर लीजिये। तो तैयार गुड यम्मी-यम्मी के परांठा।

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Delicious Gur ka paratha recipe, meetha gur ka paratha, Gur ka paratha recipe at home, sweet paratha recipe

Mixed Bag

News

नीट पेपर लीक मामले में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई हो : प्रियंका चतुर्वेदी
नीट पेपर लीक मामले में सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई हो : प्रियंका चतुर्वेदी

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0