1 of 1 parts

बालों का झड़ना और डैंड्रफ भूल जाइए जानिए एलोवेरा का सही इस्तेमाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Aug, 2026

बालों का झड़ना और डैंड्रफ भूल जाइए जानिए एलोवेरा का सही इस्तेमाल
​अगर सुबह सुबह कंघी करते ही हाथ में बालों का गुच्छा आ जाता है या कंधों पर झड़ती रुसी ने आपकी पसंद के कपड़े पहनना बंद करा दिए हैं तो ठहरिए। केमिकल भरे महंगे शैंपू और सीरम पर हजारों खर्च करने से पहले अपनी बालकनी में लगे ग्वारपाठे यानी एलोवेरा को देखिए। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक साइंस तक सब मान चुके हैं कि यह आम सा दिखने वाला पौधा आपके बेजान बालों में नई जान फूंक सकता है।
​जानिए क्यों है एलोवेरा बालों के लिए खास
​एलोवेरा में मौजूद खास एंजाइम्स स्कैल्प की बंद कोशिकाओं को खोलते हैं जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। यह स्कैल्प के प्राकृतिक पीएच स्तर को संतुलित करता है जिससे डैंड्रफ और जिद्दी खुजली से तुरंत राहत मिलती है। इसमें मौजूद विटामिन्स बालों में ऐसा मॉइश्चर भरते हैं कि पार्लर जैसी शाइन और स्मूदनेस घर पर ही मिल जाती है।

​इस्तेमाल करने का सही और आसान तरीका
​पौधे से ताजा पत्ता काटकर जेल निकालें और इसे अच्छे से स्मूद होने तक फेंट लें। उंगलियों से जेल को स्कैल्प पर लगाएं और पांच से दस मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इसे बालों में तीस से चालीस मिनट तक लगा रहने दें ताकि सारे न्यूट्रिएंट्स जड़ों में उतर जाएं। इसके बाद किसी भी माइल्ड या सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को धो लें। हफ्ते में बस दो बार यह तरीका अपनाएं और फर्क खुद देखें।
​ध्यान दें कि इस्तेमाल से पहले कान के पीछे एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी गंभीर स्किन कंडीशन या एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
हेमलता शर्मा जयपुर

#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Forget about hair loss and dandruff, learn the right way to use aloe vera, hair loss, aloe vera, dandruff

Mixed Bag

News

दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग
दीया मिर्जा के समर्थन में उतरे लोग, बीएमसी कमिश्नर को हटाने और एक्ट्रेस से माफी मांगने की मांग

Ifairer