सुबह-सुबह बर्फ के ठंडे पानी में चेहरा डुबोने का जादू: मिलती है बेदाग और दमकती हुई त्वचा
By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Oct, 2026
खूबसूरत और फ्रेश स्किन पाना हर किसी की चाहत होती है, जिसके लिए लोग कई तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी महज थोड़ी सी बर्फ और ठंडा पानी आपकी त्वचा में नई जान फूंक सकता है आजकल स्किन केयर की दुनिया में आइस वॉटर फेशियल यानी बर्फ के पानी में चेहरा डुबाने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले गजब के फायदों के बारे में।
बर्फ के पानी में चेहरा डुबोने के क्या हैं फायदे
तुरंत मिलती है ताजगी और पफीनेस होती है कम: सुबह उठने के बाद अक्सर चेहरे या आंखों के आसपास सूजन पफीनेस नजर आती है। ठंडे पानी का संपर्क इस सूजन को मिनटों में कम कर देता है और चेहरा एकदम खिला-खिला नजर आता है।
त्वचा होती है टाइट: ठंडे पानी के संपर्क में आने से चेहरे के रोमछिद्र पोर्स कुछ समय के लिए सिकुड़ जाते हैं, जिससे स्किन काफी टाइट और टोन महसूस होती है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार: जब आप पानी से चेहरा बाहर निकालते हैं और त्वचा का तापमान सामान्य होता है तो चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि गालों पर एक नेचुरल लालिमा और चमक दिखाई देती है।
मुंहासों और रेडनेस से राहत: ठंडक की वजह से चेहरे पर होने वाले एक्ने, सूजन या लालिमा इरिटेशन से काफी हद तक आराम मिलता है।
चेहरा बर्फ के पानी में कब और कैसे डुबोना चाहिए
सही समय: इस प्रक्रिया को हमेशा सुबह के समय करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह आपकी थकी हुई त्वचा को तुरंत एक्टिव कर देता है।
सावधानी: चेहरे को कभी भी बहुत लंबे समय तक या लगातार बर्फ के पानी में नहीं डुबाना चाहिए। ऐसा करने से त्वचा में अत्यधिक सूखापन ड्राईनेस जलन या लाल पैच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
कब न करें: अगर आपके चेहरे पर पहले से कोई पिंपल गंभीर दाने या रैशेज हैं तो बर्फ के पानी के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
हेमलता शर्मा जयपुर
#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में