1 of 1 parts

करवा चौथ पर हाथों की शोभा बढ़ाएंगे लेटेस्ट चूड़ी डिजाइन, देखिए इस साल क्या है ट्रेंड में

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Oct, 2026

करवा चौथ पर हाथों की शोभा बढ़ाएंगे लेटेस्ट चूड़ी डिजाइन, देखिए इस साल क्या है ट्रेंड में
​करवा चौथ का पावन पर्व हर सुहागिन के जीवन में एक अलग ही उमंग और उत्साह लेकर आता है। इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है और बात जब श्रृंगार की हो तो हाथों की खनकती चूड़ियों के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है। यदि आपने भी इस खास दिन के लिए अपनी साड़ी या सूट की शॉपिंग कर ली है और अब तलाश है परफेक्ट बैंगल्स की तो इस साल के सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे। आइए जानते हैं इस करवा चौथ पर आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने वाले कुछ खास और बेहतरीन चूड़ी डिजाइनों के बारे में।

​कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स का जादू

​आजकल फैशन की दुनिया में कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। जब आप इन चूड़ियों को पहनती हैं, तो इनसे आने वाली छन-छन की आवाज माहौल को और भी ज्यादा रोमांटिक और खुशनुमा बना देती है। अगर इस बार आप सैटिन या किसी प्लेन फैब्रिक की सिंपल साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो उसके साथ कश्मीरी घुंघरू बैंगल्स का कॉम्बिनेशन गजब ढाएगा। इन्हें आप अपनी पसंद की लाल या हरी कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच करके एक स्टाइलिश और यूनिक लुक दे सकती हैं।

​पर्ल बैंगल्स से पाएं महारानी जैसा रॉयल लुक

​अगर आप इस करवा चौथ पर बनारसी या रिच सिल्क साड़ी पहनने जा रही हैं, तो आपके हाथों में पर्ल से सजी चूड़ियां और कड़े बेहद शाही अंदाज देंगे। मोतियों की यह नजाकत आपके पूरे ट्रेडिशनल अवतार को एक क्लासी और एवरग्रीन टच प्रदान करती है। इसे आप अपने किसी भी पसंदीदा ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।


​कांच की वॉटर ड्रॉप चूड़ियां

​पारंपरिक कांच की चूड़ियों का क्रेज कभी कम नहीं होता, लेकिन इस बार इसमें एक मॉडर्न ट्विस्ट आ गया है। इन दिनों वॉटर ड्रॉप बैंगल्स का फैशन काफी जोरों पर है। इस खास डिजाइन की कांच की चूड़ियों को जब आप सुनहरे यानी गोल्डन कंगनों के बीच में सजाकर पहनती हैं, तो हाथों की शोभा देखते ही बनती है। यह पारंपरिक और आधुनिकता का एक बेहतरीन मेल है।


​कुंदन और पर्ल से सजा ब्राइडल चूड़ा सेट

​अगर यह आपका पहला करवा चौथ है और आप नई नवेली दुल्हन की तरह सजना चाहती हैं, तो कुंदन और मोतियों के काम वाला यह डिजाइनर चूड़ा सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। पारंपरिक लाल चूड़े के साथ कुंदन और पर्ल वर्क वाले चौड़े कंगन आपको एक परफेक्ट और ग्रेसफुल ब्राइडल लुक देंगे, जिसे देखकर सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएंगी।


​गोटा-पट्टी और सिल्क थ्रेड कंगन का फ्यूजन

​आजकल सोशल मीडिया से लेकर फैशन मार्केट तक गोटा-पट्टी और सिल्क थ्रेड से तैयार किए गए हैंडमेड कंगन काफी वायरल हो रहे हैं। अगर आपने इस बार कोई हल्की-फुल्की या सिंपल सी ड्रेस चुनी है, तो इन रंग-बिरंगे और खूबसूरत कंगनों को प्लेन कांच की चूड़ियों के साथ पहनकर एक शानदार और ट्रेंडी लुक क्रिएट किया जा सकता है।


एंटीक टेम्पल बैंगल्स सेट

​यदि इस बार आप कुछ हटकर और साउथ इंडियन टच ट्राई करने का प्लान कर रही हैं, और अपनी फेवरेट कांजीवरम साड़ी पहनने वाली हैं, तो एंटीक टेम्पल बैंगल्स सेट आपके लुक को पूरी तरह से कंप्लीट कर देगा। इस तरह के कंगन आपके एथनिक पहनावे को एक रॉयल और आर्टिस्टिक रिचनेस देते हैं।

​इस करवा चौथ अपने हाथों में इन खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़ियों की खनक के साथ अपने पार्टनर का दिल एक बार फिर जीत लीजिए।

हेमलता शर्मा जयपुर

#गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Karwa Chauth bangle designs, latest Karwa Chauth bangles, Karwa Chauth 2026 fashion trends, trending bangle designs 2026, Karwa Chauth jewellery ideas,

Mixed Bag

News

एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर को पर्दे पर दुल्हन बनना पसंद, टीवी शो वसुधा के बारे में दी अपडेट
एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर को पर्दे पर दुल्हन बनना पसंद, टीवी शो वसुधा के बारे में दी अपडेट

Ifairer