1 of 1 parts

करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार की पूरी सूची और सुहागिनों के लिए खास टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Oct, 2026

करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार की पूरी सूची और सुहागिनों के लिए खास टिप्स
​करवा चौथ का पावन पर्व नजदीक है और हर सुहागन इस दिन दुल्हन की तरह सजने की तैयारी कर रही है। भारतीय संस्कृति में सोलह श्रृंगार का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। यह केवल सजने-संवर का तरीका नहीं है बल्कि पति की लंबी उम्र और अटूट प्रेम का प्रतीक भी है। यदि आप भी इस करवा चौथ पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन सोलह श्रृंगारों को अपने रूप का हिस्सा जरूर बनाएं।
​करवा चौथ के सोलह श्रृंगार की विस्तृत सूची

मांग टीका मांग टीका आपके माथे और पूरे चेहरे की शोभा को तुरंत बढ़ा देता है। आजकल बाजार में कुंदन स्टोन मोती मीनाकारी और फूलों से बने मांग टीके आसानी से मिल जाते हैं। आप चाहें तो राजस्थानी रखड़ी पहनकर शाही लुक भी पा सकती हैं।

बिंदी माथे पर सजी एक छोटी सी लाल बिंदी के बिना सुहागन का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। यह पारंपरिक लुक को पूरा करती है और चेहरे की आभा को निखारने का काम करती है।

सिंदूर मांग का सिंदूर सुहाग का सबसे बड़ा और पवित्र प्रतीक है। करवा चौथ के दिन इसे थोड़ा पारंपरिक और लंबा भरकर आप अपने पति के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को दर्शा सकती हैं।

काजल कजरारे नैनों का जादू हमेशा से खास होता है। आंखों में सजा गहरा काजल आपके मन के भावों को व्यक्त करता है और आपके लुक को और अधिक आकर्षक बनाता है।

 नथनी नाक में पहनी जाने वाली नथ आपके चेहरे के नक्श को और अधिक उभारती है। 
मांग टीके और नथ का यह मेल आपके पूरे दुल्हन वाले लुक में चार चांद लगा देता है।

कर्णफूल या ईयरिंग्स कानों में पहने जाने वाले पारंपरिक झुमके लटकन या आपके परिधान से मेल खाते कर्णफूल आपके कानों की सुंदरता को बढ़ाते हैं और चेहरे पर एक अलग चमक लाते हैं।

 हार गले की खूबसूरती के लिए आप पारंपरिक हार रानी हार या मोती और कुंदन जड़ित सेट चुन सकती हैं। अगर आप भारी गहने नहीं पहनना चाहतीं तो फूलों के गहने भी एक बेहतरीन और आरामदायक विकल्प हैं।

 गजरा काले और घने बालों पर सजा सफेद गजरा सादगी और खूबसूरती का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। आप जूड़ा बनाएं या चोटी गजरे की खुशबू और सजावट आपके पूरे व्यक्तित्व को महका देगी।

मंगलसूत्र पति के नाम का मंगलसूत्र सुहागिनों के सोलह श्रृंगार की जान होता है। आप अपने विवाह के फेरों वाला मंगलसूत्र या कोई नया डिजाइनर मंगलसूत्र इस दिन जरूर पहनें।

मेहंदी हाथों में पिया के नाम की गहरी रची हुई मेहंदी सुहाग के रंग को गहरा करती है। 

मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है, प्रेम को उतना ही प्रगाढ़ माना जाता है।

चूड़ियां हाथों में खनकती हुई कांच या लाख की चूड़ियां न केवल हाथों की सुंदरता बढ़ाती हैं बल्कि इनकी खनक दांपत्य जीवन में हमेशा प्रेम और सकारात्मकता बनाए रखती है।


अंगूठी और हाथफूल उंगलियों में सजी अंगूठी या पारंपरिक हाथफूल हाथों के सौंदर्य को पूरा करते हैं। आप सोने चांदी या कुंदन की अंगूठियां अपने कपड़ों से मैच करके पहन सकती हैं।


 कमरबंद कमर की खूबसूरती को उभारने और पारंपरिक परिधान को बेहतरीन लुक देने के लिए कमरबंद पहना जाता है। यह आपके एथनिक लुक को एक अलग ही ग्रेस देता है।


 पायल पैरों में पहनी जाने वाली चांदी की पायल और उसके घुंघरुओं की मीठी सी छनक पति का मन मोह लेती है और आपके हर कदम को खास बनाती है।


 बिछिया पैरों की उंगलियों में पहनी जाने वाली बिछिया भी सुहाग की निशानी है। इस दिन साधारण बिछिया के बजाय घुंघरुओं वाली या कुंदन-मोती जड़ी सुंदर बिछिया से अपने पैरों को सजाएं।

पारंपरिक परिधान इन सभी श्रृंगारों को पूरा करने के लिए लाल रंग की साड़ी खूबसूरत लहंगा या अपनी शादी का जोड़ा पहनें। यह आपके करवा चौथ के दिन को हमेशा के लिए यादगार बना देगा।

हेमलता शर्मा जयपुर

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Karwa Chauth 2026, Karwa Chauth Solah Shringar, Solah Shringar for Married Women, Sixteen Adornments of Hindu Women, Karwa Chauth Beauty Tips,

Mixed Bag

News

शिव शर्मा मर्डर केस : श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा
शिव शर्मा मर्डर केस : श्रद्धा दुबे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, मृतक की मां बोलीं- न्याय मिलेगा

Ifairer