1 of 1 parts

मुर्ग अवधी कोरमा से दस्तरख्वान सजें-

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Oct, 2013

मुर्ग अवधी कोरमा से दस्तरख्वान सजें-
ताजे मसालें, केवडा गुलाबजल और दम पर पका खाना अवधकी रसोई की खासियत है। खुशबू इतनी लाजवाब कि हांडी खुलते ही बेचैन हो जाएं। मौसक की नजाकत को देखते हुए आपके लिए लाएं हैं कुछ स्पेशल पकवान।
सामग्री
1 किलो चिकेन
10 ग्राम पीला मक्खन
10 छोटी इलायची
स्वादानुसार नमक
100 ग्राम प्याज
30 ग्राम लहसुन
8 हरी मिर्च
20 टुकडे बादाम
225 ग्राम दही
120 मिली क्रीम
3 ग्राम छोटी इलायची पाउडर
5 ग्राम कटी हुई हरी धनिया
कुछ चांदी के वर्क
बनाने की विधि- पेस्ट बनाने केलिए लहसुन व प्याज छील कर काट लें। हरी मिर्च को लंबाई में काटें। बादाम को ब्लैंच करके छिलका निकालें। अब इन सभी सामग्री को एक साथ 50 मिली पानी मिलाकर ब्लेंडर में डालकर पीस लें। एक अलग बोल में दही डालकर फेटें। एक हांडी में मक्खन डालकर पिघलाएं। इलायची डालकर धीमी आंच पर 30 सेकंड तक भूनें। बादाम पेस्ट डालकर चाएं। चिकेन के टुकडें डालें। दही, नमक और 750 मिली पानी डालकर चलाएं। ढंककर धीमी आंच पर नर्म होने तक पकाएं। बीच-बीच में चलाती रहें। आंच तेज करके क्रीम डालें और चलाकर एक उबाल दें। इलायची पाउडर डालकर चलाएं। आंच से उतार कर चांदी के वर्क से सजाएं और गरमागरम सर्व करें।
chicken Korma

Mixed Bag

News

ममता गुट ने ईसीआई को भेजी टीएमसी की मूल राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची
ममता गुट ने ईसीआई को भेजी टीएमसी की मूल राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0