1 of 1 parts

शाम की चाय चटपेट समोसे के साथ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Apr, 2016

शाम की चाय चटपेट समोसे के साथ
घर में जब कोई मेहमान आ जाता है तो नाश्ते में खाने के लिए पसंदीदा समोसा जरूर शामिल होता है। तो अगली बार जब भी कोई गेस्ट आपके घर में आये तो झटपट मसाला समोसा बना सकती हैं।
सामग्री-
1 कप मैदा
आधा टीस्पून अजवायन
3 टेबलस्पून घी
5 उबले व मसले हुए आलू
1/4 कप उबली हुई हरी मटर
1 टीस्पून जीरा
3-4 बारीक कटी हरी मिर्च
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून अमचूर
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
2 टेबलस्पून कटी हुई हरी धनिया
तलने के लिए तेल व नमक स्वादानुसार।

बनाने की विधि- मैदे में नमक, अजवायन, घी औरपानी डालकर थोडा कडक ही गूंध लें। गीला कपडा डालकर 15 मिनट केलिए रख दें। पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसमें जीरा, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक, मसले हुए आलू, मटर और हरी धनिया डालकर 4-5 मिनट तक भून लें, मसाला तैयार हो जाएगा। मेदे की लोई बनाकर तिकोने में काट लें। अब इसे मोडकर कोन बनाएं और मसाला डालकर किनारों पर पानी लगाकर चिपकाएं। डीप फ्राई करें और चटनी केसाथ गरम-गरम सर्व करें।

Crispy samosa recipe, samosa recipe, Indian most popular samosa, masala samosa, how to make samosa, recipe for samosa, recipe in hindi

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0