1 of 1 parts

क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Jun, 2020

क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा सहित भारतीय क्रिकेट समुदाय ने गलवान वैली में चीन के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है। भारतीय सेना के मुताबिक, पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) और भारतीय सेना के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए।
कोहली ने ट्विटर पर लिखा, जिन जवानों ने देश की रक्षा के लिए गलवान वैली में अपनी जान गंवा दी, उनको सैल्यूट और उनके प्रति मेरा सम्मान। एक जवान से ज्यादा बहादुर और स्वार्थहीन कोई नहीं होता है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थना से उन्हें कुछ शांति मिलेगी।

रोहित ने देश असली हीरो को नमन करते हुए कहा,  हमारे असली हीरो जो हमारी रक्षा के लिए सीमा पर अपनी जान गंवा देते हैं, उनको मेरा सलाम। भगवान उनके परिवारों को शांति दे।

भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने लिखा, हमारी और हमारी मातृभूमि की रक्षा करने के लिए दिन-रात संघर्ष करने वाले हमारे बहादुरों को सलाम। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना और प्रार्थना! ओम शांति।

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कहा, कर्नल संतोष बाबू के प्रति हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने गलवान वैली पर कार्रवाई में सर्वोच्च बलिदान दिया। एक समय, जब दुनिया एक गंभीर महामारी से निपट रही है, यह आखिरी चीज है जिसकी हमें आवश्यकता है। मुझे आशा है कि चीनी सुधर जाएं।

पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा, मैं हमारे भारतीय सैनिकों के साहस को सलाम करता हूं जो गलवन घाटी में शहीद हुए हैं। इन सभी अत्याचारों को रोकना चाहिए और आशा करनी चाहिए कि हमारे पास एक शांतिपूर्ण दुनिया हो सकती है, जहां मानव जीवन का महत्व है। मेरे विचार शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, मैं उनकी ताकत के लिए प्रार्थना करता हूं। (आईएएनएस)

#बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में


Cricket fraternity pays tribute to martyrs , Galwan clash, tribute, martyrs, Virat Kohli , Rohit Sharma , virender sehwag

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer