1 of 1 parts

भुट्टे की रसमलाई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Sep, 2012

भुट्टे की रसमलाई
सामग्री
4 नरम दाने वाले भुट्टे
1 लीटर दूध
इलायची जायफल
केसर सूखे मेवे कतरे हुए अंदाज से
1/2 कप शक्कर तलने के लिए तेल या
घी।
बनाने की विधि
भुट्टों को कस लें। एक क़डाही में तलने के लिए तेल या घी डालें, अच्छा गर्म करें। कसे हुए भुट्टे का मिश्रण ज्यादा नरम या गीला हो तो इसमें थो़डा चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर डाल दें ताकि तलते वक्त यह फैल न जाए। चाहें तो एक टी स्पून में मिश्रण लेकर क़डाही में छो़डें या पकौ़डों की तरह हाथ से छो़डें। कोशिश करें कि इनका आकार गोलाई लिए हुए हो। एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और तली हुई भुट्टे की गोलियां इसमें कुछ देर डालकर, दबाकर निकाल लें ताकि इनका अतिरिक्त घी या तेल पानी में रह जाए। इन्हें निचो़डकर एक प्लेट में रखें और कुछ देर फ्रिज में रखें। एक बर्तन में दूध को उबालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि मलाई के लच्छे न बनें। लगभग आधा रहने तक उबालकर इसमें शक्कर और सूखे मेवे डालें। इलायची, जायफल पावडर और केसर भी डाल दें। अब दूध को चूल्हे पर से हटा लें और ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसे एक कांच के प्याले में डालकर, भुट्टे की गोलियां भी इसमें डाल दें और प्याले को फ्रिज में रखें। ध्यान रहे रसमलाई अच्छी तरह दूध में डूबी रहें। लगभग दो घंटे तक ठंडा होने पर इसे परोसें।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer