1 of 1 parts

Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Apr, 2026

Beauty Tips: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक
35 की उम्र हर महिला के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है इस उम्र में होने वाले हार्मोनल बदलावों का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है कई महिलाएं चेहरे पर झुर्रियां एजिंग स्पॉट्स और ढीली होती स्किन से परेशान रहती हैं। 

बाजार में मिलने वाले महंगे एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट और क्रीम हमेशा स्थाई परिणाम नहीं देते ऐसे में प्रकृति द्वारा दी गई चीजें त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। 
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार रात का समय त्वचा के रिपेयर होने के लिए सबसे अच्छा होता है यदि इस समय सही पोषण मिले तो स्किन सेल्स बेहतर तरीके से काम करते हैं और चेहरा यूथफुल नजर आता है। 
नाइट क्रीम बनाने की सामग्रीः 
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल 
1 छोटा चम्मच नारियल का दूध 
5 बूंद नींबू का रस 
5 बूंद रोजमेरी एसेंशियल ऑयल 

बनाने की विधिः 
सबसे पहले एक साफ और सूखा बाउल लें और उसमें एलोवेरा जेल डालें यदि आप ताजा एलोवेरा इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे अच्छे से छान लें अब इसमें नारियल का दूध मिलाकर इसे अच्छी तरह व्हिस्क करें ताकि दोनों चीजें एकसार हो जाएं इसके बाद इसमें नींबू का रस और आखिर में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल डालें इन सभी चीजों को तब तक मिलाएं जब तक कि एक स्मूद और क्रीमी टेक्सचर तैयार न हो जाए इस क्रीम को आप एक कांच की शीशी में स्टोर करके 10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
 लगाने का सही तरीकाः 
क्रीम का पूरा असर पाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से अच्छी तरह साफ करें और तौलिए से हल्का सुखाएं अब उंगलियों पर थोड़ी सी क्रीम लेकर चेहरे पर डॉट-डॉट करके लगाएं इसके बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में नीचे से ऊपर की दिशा में मसाज करें आंखों के आसपास बहुत कोमलता से मसाज करें क्रीम लगाने के बाद इसे रात भर के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा इसे अच्छी तरह सोख सके। 

फायदेः 
एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट और ठंडक देता है नारियल का दूध गहराई से मॉइस्चराइज करता है और नींबू का रस त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करता है रोजमेरी ऑयल स्किन सेल्स को रिपेयर कर उसे हेल्दी बनाता है। यह क्रीम त्वचा की नमी बनाए रखती है और दाग-धब्बों को हल्का कर नेचुरल ग्लो लाती है। 

सावधानीः 
यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है या चेहरे पर किसी तरह का इंफेक्शन है तो इस क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें या पैच टेस्ट करें। 
-हेमलता शर्मा, जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Women, age, hormonal, changes, skin, wrinkles, aging, spots, face, health, beauty, wellness,

Mixed Bag

News

आईपीएल 2026: जुरेल-पराग के अर्धशतक, आरआर के खिलाफ डीसी को 194 रन का टारगेट
आईपीएल 2026: जुरेल-पराग के अर्धशतक, आरआर के खिलाफ डीसी को 194 रन का टारगेट

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0