1 of 1 parts

सोडियम के सेवन में रखें सावधानी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Feb, 2019

सोडियम के सेवन में रखें सावधानी
न्यूयॉर्क। सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन सिर चकराने को रोकने में नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा शोधकर्ताओं का कहना है। शोधकर्ताओं ने सोडियम के सेवन की मौजूदा दिशा निर्देशों को चुनौती दी है।
खड़े होने के दौरान चक्कर आना गुरुत्वाकर्षण की वजह से रक्तचाप में गिरावट का नतीजा है और यह वयस्कों में आम बात है।

सोडियम के ज्यादा सेवन को व्यापक तौर पर चक्कर रोकने के उपाय के तौर देखा जाता है, जब बैठने की स्थिति से खड़े होते हैं।

हालांकि, इस सिफारिश के विपरीत बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर (बीआईडीएमसी) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सोडियम की अधिक मात्रा का सेवन वास्तव में चक्कर आने को बढ़ा देता है।

बीआईडीएमसी बोस्टन के शोधकर्ता स्टीफेन जुराशेक ने कहा, ‘‘हमारा शोध नैदानिक व शोध से जुड़ा है।’’

जुराशेक ने कहा, ‘‘हमारे नतीजे स्वास्थ्य चिकित्सकों को चक्कर आने के सार्वभौमिक इलाज के तौर पर सोडियम के सेवन को बढ़ाने की सिफारिश को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। इसके अतिरिक्त हमारे परिणाम सोडियम व व्यापक रूप से आहार की भूमिका को लेकर अतिरिक्त शोध की जरूरत की बात कहते हैं।’’

(आईएएनएस)

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


sodium, treat, lightheadedness, सोडियम, सिर चकराना, Dizziness

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer