सिर्फ I Love You कहने से नहीं बनता रिश्ता मजबूत इन बातों से पहचानें अपने पार्टनर का ग्रीन फ्लैग
By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Sep, 2026
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में रिश्तों को समझना और उन्हें सही दिशा में ले जाना एक कला बन चुका है। हम अक्सर रेड फ्लैग्स यानी रिश्ते की कमियों और चेतावनियों पर तो खूब ध्यान देते हैं लेकिन उन सकारात्मक संकेतों या ग्रीन फ्लैग्स को अनदेखा कर देते हैं जो किसी रिश्ते को वास्तव में खूबसूरत और टिकाऊ बनाते हैं। हर प्यार भरा शब्द या बार-बार बोला गया आई लव यू इस बात की गारंटी नहीं होता कि आपका रिश्ता पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत है। असल परीक्षा तो तब होती है जब जिंदगी में चुनौतियां आती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका रिश्ता सही हाथों में है।
पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात है अपनी भूल स्वीकार करने का साहस। इंसान गलतियों का पुतला है लेकिन अपनी गलती मानकर सच्चे दिल से माफी मांगना हर किसी के बस की बात नहीं होती। एक परिपक्व और हेल्दी रिश्ते में पार्टनर अपनी गलती दूसरों या परिस्थितियों पर थोपने के बजाय खुद जिम्मेदारी लेता है। अगर आपका पार्टनर यह कहने की क्षमता रखता है कि हाँ मुझसे गलती हुई और मैं इसे सुधारूँगा तो यह मान लीजिए कि वह रिश्ते को अपने अहंकार से ऊपर रखता है।
दूसरा सबसे बड़ा संकेत है मतभेदों को सुलझाने का तरीका। दुनिया का कोई भी रिश्ता ऐसा नहीं है जहाँ बहस या विचार-विमर्श न हो। लेकिन असली Green Flag यह है कि उस बहस का अंत कैसे होता है। क्या आपका साथी गुस्सा होने पर चुप हो जाता है कड़वे शब्द बोलता है या आपकी बात सुनने से इनकार कर देता है यदि इसके विपरीत आपका पार्टनर शांत रहकर आपकी बात को सम्मान देते हुए किसी समाधान तक पहुँचने का प्रयास करता है तो यह एक बेहद खूबसूरत संकेत है।
इसके अलावा रिश्ते में एक-दूसरे के व्यक्तिगत स्पेस का सम्मान करना बिना किसी शर्त के एक-दूसरे के सपनों का समर्थन करना और मुश्किल वक्त में मानसिक ढाल बनना ही सच्चे प्रेम की पहचान है। जब दो लोग रिश्ते को जीत या हार का मैदान न मानकर एक टीम की तरह हर समस्या का सामना करते हैं तब रिश्ता समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरता है।
हेमलता शर्मा जयपुर
#पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं