शाम को नाश्ते का नया ट्विस्ट.. पनीर-आलू लॉलीपॉप
By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 May, 2026
शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमागरम और मज़ेदार मिल जाए, तो दिन बन जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी जो बनाने में आसान और खाने में लाजवाब है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पनीर-आलू लॉलीपॉप की। यह न केवल बच्चों को पसंद आएगी, बल्कि बड़ों को भी इम्प्रेस कर देगी।
तैयारी का समय:- 10 मिनट
बनाने का समय:- 15 मिनट
सर्विंग:- 2 लोगों के लिए कैलोरी:- 182 आवश्यक सामग्री:- 3 उबले आलू, 1 कटोरी उबले चने, 1 कटोरी बारीक कटा हरा धनिया, 1 कटोरी बारीक कटे प्याज, 1बडी स्लाइस पनीर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच पावभाजी मसाला, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 कटोरी सूजी, 2 छोटे चम्मच कॉर्नफलोर, आइसक्रीम स्टीक, तेल 1 बडी बारीक कटी हुई हरी मिर्च।
बनाने की विधि:- सबसे पहले एक कढाई में थोडा- सा तेल लेकर, उसमें जीरा डालकर 1 छोटी बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर, प्याज डालेगे व फ्राई करेगे फिर पनीर, आलू , चने डालकर मिक्स करेंगे फिर सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करेगे, फिर एक बडे बाउल में लेकर सूजी, कॉर्नफलोर लेकर उसमें मसाले वाला मिक्सर डालेगे व अच्छे से डो लगाएगे, अब हाथ पर थोडा सा तेल लगाकर लाॅली पाॅप टाईप शेप देकर आइसक्रीम स्टीक पर लगाएगे व गर्म तेल में डीप फ्राई करेगे।
लीजिए, आपका गरमागरम और क्रिस्पी पनीर-आलू लॉलीपॉप तैयार है! इसे दही और अपनी पसंद के सॉस के साथ सर्व करें। इसकी हर बाइट में आपको पनीर की नरमी और मसालों की खुशबू मिलेगी, जो आपके शाम के नाश्ते को यादगार बना देगी। …तो इंतज़ार किस बात का? आज ही इस आसान और टेस्टी रेसिपी को आज़माएँ और अपनों को स्वाद का तोहफा दें।
- श्वेता ईनाणी, फूड ब्लॉगर उदयपुर
#महिलाओं के शरीर पर तिल,आइये जानते हैं इसके राज