1 of 1 parts

घर के खाली स्पेस को स्टाइलिश कॉर्नर बनाने के 5 तरीके

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 May, 2026

घर के खाली स्पेस को स्टाइलिश कॉर्नर बनाने के 5 तरीके
अक्सर घर सजाते समय हमारी नजर बड़ी दीवारों और मुख्य फर्नीचर पर ही टिकी रहती है और घर के कोने अक्सर गुमनामी में खो जाते हैं। लेकिन सच तो यह है कि एक खाली कोना आपके पूरे कमरे के मूड को बिगाड़ भी सकता है और उसे संवार भी सकता है। अगर आप भी अपने घर को एक मॉडर्न और अपमार्केट लुक देना चाहते हैं तो इन 5 स्मार्ट शेल्फ आइडियाज पर गौर करें
लकड़ी का जादू
लकड़ी कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती। ट्रायंगल या जियोमेट्रिक शेप के वुडन शेल्फ कोनों को एक ठहराव और मजबूती देते हैं। अगर आपके कमरे का पेंट लाइट शेड का है तो डार्क पॉलिश वाली लकड़ी के शेल्फ वहां एक शानदार कॉन्ट्रास्ट पैदा करेंगे।

हवा में तैरते शेल्फ
अगर आप मिनिमलिज्म या कम सामान में ज्यादा खूबसूरती के कायल हैं तो फ्लोटिंग शेल्फ आपके लिए हैं। ये दीवार से सीधे जुड़े होते हैं और इनका कोई सपोर्ट नजर नहीं आता। ये छोटे कमरों के लिए वरदान हैं क्योंकि ये फर्श की जगह घेरे बिना दीवार को काम में ले आते हैं।

कोनों में हरियाली
आजकल बायोफिलिक डिजाइन यानी घर के अंदर प्रकृति को लाना बहुत ट्रेंड में है। खास तौर पर पौधों के लिए बने मल्टी-टियर शेल्फ का उपयोग करें। ऊंचे-नीचे स्तरों पर रखे छोटे पॉट्स और लटकती हुई बेलें उस बोरिंग कोने को आपके घर का सबसे जीवित हिस्सा बना देंगी।

लेडर स्टाइल शेल्फ
एक सीढ़ीनुमा शेल्फ न केवल दिखने में कलात्मक लगता है बल्कि यह आपको स्टोरेज के लिए काफी जगह भी देता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह नीचे से चौड़ा और ऊपर से संकरा होता है, जिससे कमरे में भारीपन महसूस नहीं होता। यह आपकी पसंदीदा किताबों और विंटेज संग्रह को दिखाने का सबसे अच्छा तरीका है।

मेटल और आर्ट का संगम
अगर आपको चिकना और आधुनिक लुक पसंद है तो पतले लोहे या पीतल के फ्रेम वाले शेल्फ चुनें। काले मेटल के साथ कांच या लकड़ी का मेल आपके लिविंग रूम को एक आर्ट गैलरी जैसा लुक देता है।

कोनों को सजाते समय ध्यान रखें कि उन्हें बहुत ज्यादा सामान से न भरें। लेस इज मोर कम ही ज्यादा है के सिद्धांत पर चलें और बीच-बीच में कुछ खाली जगह छोड़ें ताकि शेल्फ का डिजाइन भी उभर कर आए।
अपने घर के किसी भी एक कोने को चुनिए और इनमें से किसी एक आइडिया को आजमाकर देखिए बदलाव आपको खुद नजर आएगा।

हेमलता शर्मा जयपुर

#जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


5 Ways to Turn Empty Home Spaces into Stylish Corners

Mixed Bag

News

झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत
झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

Ifairer